एक्सप्लोरर

सर्दियों में बनाएं इस तरह की टमाटर की रेसिपी...खाने में आ जाएगा स्वाद

टमाटर की स्टफ्ड सब्जियां बहुत ही अच्छी लगती है, ये खाने में लाजवाब है और पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

Stuffed Tomato: भारतीय किचन में टमाटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है सब्जियों में इसकी बड़ी भूमिका होती है. ये ना सिर्फ स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि स्वाद भी गजब का मिलता है. टमाटर में मौजूद गुणों के कारण इसकी गिनती सुपरफूड के तौर पर की जाती है. इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी, काफी लाभकारी साबित होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह आंखों के लिए भी उतना ही फायदेमंद है, इसके अलावा टमाटर फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. इसके अलावा फोलेट नियासिन,विटामिन बी 6 मैग्नीशियम, फास्फोरस भी मिलते हैं. टमाटर तो सब्जियों में डालकर आपने खूब ही खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी स्टफ्ड टमाटर बनाया है.. जी हां बिलकुल वैसे ही जैसे आप करेले,भिंडी बैंगन और शिमला मिर्च का भरवा सब्जी बनाते हैं.. वैसे ही टमाटर की स्टफ्ड सब्जियां बहुत ही अच्छी लगती है, जो खाने में लाजवाब है और पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

भरवा टमाटर बनाने की सामग्री

  • टमाटर-5  से 6
  • अदरक- 1 इंच कसा हुआ
  • लहसुन एक चम्मच बारीक कटा हुआ
  • आलू- दो से तीन उबले हुए
  • पनीर- एक कटोरी कसा हुआ
  • तेल-2 बड़े चम्मच
  • हींग- एक चुटकी
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च-छोटा आधा चम्मच
  • हरी मिर्च- दो बारीक कटी हुई
  • हल्दी-एक छोटा आधा चम्मच
  • नमक-स्वाद अनुसार


सर्दियों में बनाएं इस तरह की टमाटर की रेसिपी...खाने में आ जाएगा स्वाद

भरवा टमाटर बनाने की विधि

  • सबसे पहले टमाटर अच्छी तरह से धो लें और उसके बाद उसे ऊपर से राउंड शेप में थोड़ा सा काट दें.
  • अब टमाटर को अंदर से खोखला कर दें और चम्मच की मदद से उसके पल्प को निकाल कर एक कटोरी में भर दें.
  • अब एक पैन में दो चम्मच तेल लेकर उसमें जीरा भून लें. इसके बाद इसमें कटा हुआ अदरक हरी मिर्च और लहसुन मिलाकर पकने दें
  • अब इस मिश्रण में टमाटर का पल्प  मिलाने के साथ ही नमक, लाल मिर्च, हल्दी और गरम मसाला मिलाकर कुछ देर तक हिलाएं.
  • अब पल्प कुछ देर तक पक जाए और गाढ़ा होने लगे तो फिर इसमें उबले हुए आलू मैश करके मिला दें और साथ में कसा हुआ पनीर भी डाल दें.
  • अब आपका मिश्रण पूरी तरह से तैयार है जिसे आप टमाटर में भर सकते हैं.
  • टमाटर को एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए रख दें.
  • ध्यान रहे कि टमाटर की सतह पैन से ना चिपके. इसे अच्छे से सावधानी से उठाकर पलटे नहीं तो यह बिखरने का डर रहता है.
  • अब टमाटर जब पक जाए तो नींबू और धनिया पत्ती से उसे गार्निश करके सर्व करें.
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget