एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कुकर में फटाफट बनाएं गेहूं से स्वादिष्ट खीर, रहें सेहतमंद

Kheer Recipe: गर्मियों में गेहूं से बनी खीर खा सकते हैं. ये खीर खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. बच्चों के लिए ये हेल्दी और टेस्टी स्वीट डिश है. घर आए मेहमानों को भी आप ये खीर बनाकर खिला सकते हैं.

Wheat Kheer Recipe: मीठे और पारंपरिक व्यंजनों की लिस्ट में खीर शामिल है. भारत में ज्यादातर घरों में कोई त्योहार होने पर खीर जरूर बनाई जाती है. वैसे तो चावल की खीर लोगों को ज्यादा पसंद होती है, लेकिन कुछ लोग जो चावल नहीं खाना चाहते हैं वो गेहूं से भी खीर बनाकर खाते हैं. गेहूं की खीर एक बेहद खास रेसिपी  है, जो खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. गेहूं की खीर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. पेट को स्वस्थ रखने में भी गेहूं की खीर मदद करती है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. आज हम आपको फटाफट कुकर में गेहूं की खीर बनाना बता रहे हैं. जानिए गेहूं की खीर की रेसिपी.

गेहूं की खीर बनाने के लिए सामग्री 

  • 1/2 कप गेहूं (भीगे हुए)
  • 1/4 कप चीनी 
  • 1/2 कप गुड़ 
  • 4 स्पून घी 
  • 1 लीटर दूध
  • 1/4 कप नारियल कसा हुआ
  • 10 काजू कटे हुए
  • 10 बादाम कटे हुए
  • 1/4  छोटी चम्मच इलायची पाउडर

गेहूं की खीर बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले गेहूं को धोकर आधा घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
2- अब गेहूं से पानी निकाल दें और थोड़ा बहुत पानी रह जाए तो किसी कपड़े से पोछ लें. 
3- गेहूं के सूखने के बाद इसके छिलके उतारने के लिए गेहूं को मिक्सर जार में डाल दें और कम स्पीड पर थोड़ी देर चला दें.
4- इससे गेहूं का छिलका उतर जाएगा. इसी तरह 5-6 बार करके पूरा छिलका उतर जाएगा. 
5- अब गेहूं को थाली में लेकर छिलकों को फटक-फटक कर साफ कर लें. 
6- गेहूं को पानी से एक दो बार और धो लें. इससे बचे हुए छिलके भी अलग हो जाएंगे.
7- अब कुकर में 1.5 कप पानी डाल इसमें गेहूं डाल दें और धीमी आंच पर 1 सीटी आने तक पकाएं.
8- अब एक सीटी के बाद गेहूं को करीब 10 मिनट तक और पकाएं.
9- किसी बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दें और गाढ़ा होने तक चलाते रहें.
10- अब पैन में 1 चम्मच घी गरम करें इसमें बादाम और काजू डालकर भून लें. 
11- इसी पैन में 2 चम्मच घी और डालें और कसा हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें.
12- अब इसमें उबले हुए गेहूं डालकर मीडियम फ्लेम पर 4-5 मिनट तक भून लें.
13- गेहूं में उबला हुआ दूध मिला दें और इसे 10 मिनट तक पकाएं. 
14- जब दूध और गेहूं अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसमें काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दें.
15-  अब इस खीर में आप चीनी या गुड़ कुछ भी मिलाकर खा सकते हैं. हां अगर खीर में गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले इसे थोड़ा ठंडा होने दें फिर गुड़ मिलाएं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: रेस्तरां स्टाइल मलाई कोफ्ता बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
Independence Day 2026: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 Special Recipes On 15 August : आजादी का स्वाद! भारत के 15 राज्यों की मशहूर डिश चखें
आजादी का स्वाद! भारत के 15 राज्यों की मशहूर डिश चखें
Fish Curry Recipe: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget