एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सब्जी में गलती से ज्यादा नमक डल जाए, तो ये आसान टिप्स अपनाकर करें ठीक

Kitchen Tips: अगर आपकी सब्जी या दाल में नमक बहुत ज्यादा पड़ गया है तो इसे ठीक करने के लिए उबले हुए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Tips to Reduce Salt in Curry: खाने में अगर नमक कम हो जाए तो उसका स्वाद बिगड़ जाता है और नमक ज्यादा हो जाएं तो भी खाने का स्वाद बिगड़ जाता है. अगर घर में मेहमान आ रहे हैं और आपने खाने में ज्यादा नमक पड़ (Excess Salt in Curry) गया है तो यह बड़ी परेशानी का कारण हो सकता है. ज्यादा नमक डिश के स्वाद को बिगाड़ सकता है. इस कारण मेहमान के सामने आपकी बेइज्जती भी हो सकती है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं.

अगर आपने कोई स्पेशल सब्जी (Special Curry) बनाया है और उसमें नमक ज्यादा पड़ गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से सब्जी में नमक की मात्रा को कम कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन ट्रिक्स के बारे में-

सब्जी में नमक के बैलेंस करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स-

भुने हुए बेसन का करें इस्तेमाल
आपको बता दें कि अगर आपकी सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है तो उसे बैलेंस करने के लिए आप भुने हुए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले बेसन लें और हल्का भून लें. इसके बाद इसे सब्जी में मिक्स कर दें. इससे आपकी सब्जी में नमक बैलेंस हो जाएगा. इस आसान ट्रिक को आप सूखी और ग्रेवी दोनों तरह की सब्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं. ग्रेवी वाली सब्जी में बेसन डालने से ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी और टेस्टी भी हो जाती है.

दही का करें इस्तेमाल
सब्जी में ज्यादा नमक हो जाने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप दही का इस्तेमाल करके आसानी से नमक को बैलेंस कर सकते हैं. दही इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में अपनी जरूरत के अनुसार दही (Curd) निकाल लें और फिर इसे ग्रेवी में मिक्स करके दो मिनट तक ग्रेवी को उबालें. आपकी सब्जी का स्वाद बिल्कुल ठीक हो जाएगा.

उबला आलू का करें इस्तेमाल
अगर आपकी सब्जी या दाल में नमक बहुत ज्यादा पड़ गया है तो इसे ठीक करने के लिए आप उबले हुए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप सबसे पहले ग्रेवी के अनुसार उबले हुए आलू लें और इसे मैश करके सब्जी के साथ मिक्स कर दें. दाल में भी आप इस प्रोसेस को अपना सकते हैं. आपकी दाल या सब्जी बिल्कुल थिंक और टेस्टी बन जाएगी.

नींबू का रस का करें इस्तेमाल
नींबू के रस के इस्तेमाल से आप सब्जी में पड़े एक्स्ट्रा नमक को आसानी से बैलेंस कर सकते हैं. अगर आपके पोहे, सूखी सब्जी, ग्रेवी में नमक ज्यादा पड़ गया है तो ग्रेवी या सब्जी के अनुसार 2 से 3 चम्मच इसमें नींबू का रस मिक्स कर दें. सब्जी में नमक का स्वाद बैलेंस हो जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें-

Health Tips: जल्द से जल्द वेट लॉस के लिए चाय में चीनी की जगह मिलाएं ये चीजें, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

Eye Makeup Tips: पानी बिना यूज किए रिमूव करना है आईलाइनर, फॉलो करें ये आसान तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget