एक्सप्लोरर

Health Tips: जल्द से जल्द वेट लॉस के लिए चाय में चीनी की जगह मिलाएं ये चीजें, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

Sugar Alternative: अगर आप सुबह की चाय को हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो शक्कर की जगह शहद मिला सकते हैं. लेकिन, चाय में शक्कर मिलाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि शहद गर्म तासीर की होती है.

Sugar Alternative for Tea: बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) के साथ लोगों में मोटापा (Obesity), हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure), डायबिटीज (Diabetes) आदि परेशानियां बढ़ने लगी है. ऐसे में आजकल हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को कम शक्कर (Sugar) खाने की सलाह दे रहे हैं. भारत में ज्यादातर लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीते हैं. बिना चाय के लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती है. चाय में भी लोग चीनी डालकर ही पीते हैं. चीनी वाली चाय पीने न सिर्फ  डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ता है बल्कि वजन भी बढ़ता है.

अगर आप डाइटिंग (Dieting) कर रहे हैं लेकिन, अपनी चाय में मिठास से समझौता नहीं करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए कुछ नेचुरल स्वीटनर (Natural Sweetener)  का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. इसके साथ ही आपकी चाय के टेस्ट को बढ़ा देते हैं. तो चलिए हम आपको कुछ नेचुरल स्वीटनर ऑप्शन्स (Natural Sweetener Options) के बारे में बताते हैं जिसे इस्तेमाल करके आप आसानी से अपनी चाय को मीठी और हेल्दी दोनों बना सकते हैं-

शहद का करें इस्तेमाल
अगर आप सुबह की चाय को हेल्दी और टेस्टी बनाने चाहते हैं तो शक्कर की जगह शहद मिला सकते हैं. लेकिन, चाय में शक्कर मिलाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि शहद (Honey) गर्म तासीर की होती है. इसलिए चाय के साथ इसे  उबालें नहीं. सबसे पहले अपनी चाय बिना चीनी के बना लें. इसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार शहद मिला लें. चुकी शहद मोटा होता है इसलिए इसे चाय में घुलने में थोड़ा समय लगता है. शहद को चाय में अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद अपनी मीठी चाय को इंजॉय करें.

गुड़ का करें इस्तेमाल
अगर आप जल्द से जल्द वेट लॉस करना चाहते हैं तो चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि गुड़ में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant)  पाए जाते हैं तो वेटलॉस का प्रक्रिया को तेज कर देता है.  गुड़ वाली चाय बनाते समय ध्यान रखें कि गुड़ ज्यादा मात्रा में न डालें. इसके साथ ही चाय के उबल जाने के बाद ऊपर से गुड़ डालें. वरना आपकी चाय फट जाएगी. गुड़ मिलाने के बाद चाय को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. आपकी गुड़ (Jaggery Tea) वाली चाय तैयार है.

खजूर का सिरप करें इस्तेमाल
खजूर का सिरप एक शानदार नेचुरल स्वीटनर है. खजूर का सिरप टेस्ट में बहुत ज्यादा मीठा और गाढ़ा होता है. ऐसे में चाय में इस सिरप का इस्तेमाल करते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें. अगर आप ब्लैक टी पीते हैं तो इसमें खजूर का सिरप मिलाकर पिएं. यह स्वाद और हेल्थ दोनों के लिए बहुत अच्छा है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें-

Summer Recipe: गर्मियों में लें आइस कोल्ड कॉफी का मजा, कुछ ही मिनटों में हो जाएगा तैयार

Heart Health: दिल की दुश्मन हैं ये सफेद चीजें, अपनी डाइट से तुरंत हटा दें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget