एक्सप्लोरर

प्रोटीन से भरपूर होते हैं सफेद चने, मोटापा और हड्डियों की कमजोरी को करते हैं दूर

सफेद चने आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. यह फाइबर से भरपूर होते हैं. जो आपके शरीर की चर्बी और वजन कम करने में मददगार है, तो आइए आज हम आपको सफेद चनों का सेवन करने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं.

सफेद छोले यानि कि काबुली चने लोग बेहद खाना पसंद करते हैं. इसलिए लोग इन्हें कई तरह से पकाकर खाते है. यह सफेद चने प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. जिससे यह आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं. खासकर पश्चिमी देशों में इन चनों को स्वास्थ्य के लिए 'वरदान' के रूप में माना जाता है. यह आपको पतला रखने में भी काफी सहायक होते हैं, तो आइए आज हम आपको सफेद चनों का सेवन करने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं. सफेद छोलों में मौजूद पोषक तत्व सफेद छोले कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इसके एक कप (लगभग 100 ग्राम) उबले हुए चनों में 164 कैलोरीज पायी जाती हैं, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहद सहायक हैं. इसके अलावा इसमें 9 ग्राम प्रोटीन, 8 ग्राम डाइट्री फाइबर और 2.6 ग्राम हेल्दी फैट भी होता है. इनमें अच्छी बात ये है कि इनके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं बढ़ता है. इसके साथ ही यह आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर, मैंग्नीज, कोलाइन, सेलेनियम, विटामिन के, और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं. यह आपके शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6 भी प्रदान करता है. वजन कम करने में है सहायक अगर आप अपना वजन कम करके अपने पेट पर जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो सफेद चनों का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है. इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जो आपके शरीर की चर्बी और वजन कम करने में मददगार है. इसके अलावा इससे आपको भूख भी कम लगती है और पेट बहुत समय तक भरा रहता है. डायबिटीज को कंट्रोल करें फाइबर वाले आहार का सेवन करने से आपको डायबिटीज का खतरा भी बहुत कम हो जाता है. ज्यादा फाइबर आपके ब्लड में शुगर के घुलने की प्रक्रिया को धीमी कर देते हैं. इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं, जो आपके शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने में सहायक होते हैं. इसलिए डायबिटीज के रोगियों को हाई फाइबर आहार खाने की सलाह दी जाती है. हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए सफेद चनों का सेवन करने से आपकी हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं. इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाने के कारण यह आपकी हड्डियों और दांतों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं. इसके अलावा यह विटामिन के की मात्रा से भी भरपूर होते हैं. ये ऐसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में सहायक हैं. पेट और लिवर को रखे हेल्दी सफेद चनों में विटामिन बी-9 या फॉलेट की अच्छी मात्रा पायी जाती है. फॉलेट मस्तिष्क की कोशिकाओं और तंत्रिकाओं को हेल्दी रखे का काम करता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जो लिवर पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है जिससे लिवर लंबे वक्त तक स्वस्थ बना रहता है. इसके अलावा इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है जो आपके पेट को हेल्दी रखता है. इसके सेवन से कब्ज और अपच की समस्या भी दूर होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget