एक्सप्लोरर

घर पर बनाएं बच्चों के फेवरेट चॉकलेट ट्रफल्स, हेल्थ के साथ एनर्जी भी मिलेगी भरपूर

अगर आप भी मीठे में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो ये सूजी चॉकलेट ट्रफल्स एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं. ये ट्रफल्स सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी खूब पसंद आएंगे.

बच्चों को मीठा बहुत पसंद होता है. हर बार चॉकलेट, बिस्किट या बाजार की चीजें देना सही नहीं होता है. खासतौर पर जब बात हेल्दी खाने की हो तो क्यों न इस बार कुछ ऐसा बनाया जाए जो टेस्टी में भी शानदार हो और हेल्थ से भी भरपूर. अगर आप भी मीठे में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो ये सूजी चॉकलेट ट्रफल्स एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं.

ये ट्रफल्स सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी खूब पसंद आएंगे. इसमें यूज होने वाली चीजें जैसे सूजी, नारियल, ड्राई फ्रूट्स और डार्क चॉकलेट इसे न सिर्फ टेस्टी बल्कि हेल्दी भी बनाती हैं. यह बेकिंग के बिना सिर्फ 10-15 मिनट में तैयार हो जाते हैं. मतलब ना कोई लंबी तैयारी, ना कोई झंझट के आप इसे बच्चों की टिफिन, बर्थडे पार्टी, शाम की भूख या अचानक आने वाले मेहमानों के लिए बना सकते हैं.  ये ट्रफल्स हर मौके पर काम आएंगे. सबसे अच्छी बात इसमें ना कोई केमिकल है, ना प्रिजर्वेटिव है. तो चलिए जानते हैं घर में बच्चों के फेवरेट चॉकलेट ट्रफल्स कैसे बनाएं. 

कैसे बनाएं  चॉकलेट ट्रफल्स 

1. घर में बच्चों के फेवरेट चॉकलेट ट्रफल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर मीडियम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. जब इसमें से हल्की खुशबू आने लगे, समझिए ये तैयार है. ध्यान रखें, इसे जलने न दें, लगातार चलाते रहें. 

2. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और 1-2 मिनट और भूनें, फिर गैस बंद कर दें और मिक्सचर को थोड़ी देर ठंडा होने दें. 

3. डार्क चॉकलेट को माइक्रोवेव या डबल बॉयलर से पिघलाएं, चाहें तो आप इसे मीडियम आंच पर किसी बर्तन में रखकर भी पिघला सकते हैं. 

4. अब पिघली हुई चॉकलेट को ठंडी हुई सूजी और नारियल के मिक्स में डालें. इसमें शहद या गुड़ और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला दें और हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें. 

5. अब इस तैयार मिक्सचर को हल्का गूंथ लें और हाथ से छोटे-छोटे गोल लड्डू या ट्रफल्स बना लें. 

6. इन ट्रफल्स को ऊपर से नारियल पाउडर या कोको पाउडर में रोल करें, जिससे ये दिखने में भी प्रोफेशनल लगें. 

7. इन्हें एक ट्रे में रखकर फ्रिज में 30 मिनट के लिए सेट होने दें, इसके बाद आपके  हेल्दी, एनर्जेटिक और चॉकलेट ट्रफल्स तैयार हो गए. 

8. इन ट्रफल्स को एयर टाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में 5-7 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है और कभी भी बच्चों को स्नैक या मीठे के तौर पर दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : खाना खाने के बाद पी लीजिए बस इस चीज की चाय, फायदे गिनते-गिनते हो जाएगी रात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget