एक्सप्लोरर

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर भोग में लगाएं घर का बना बूंदी के लड्डू, यह रही रेसिपी

कहते हैं भगवान हनुमान को बूंदी के लड्डू काफी प्रिय हैं, ऐसे में अगर आप उन्हें अपने हाथों से तैयार किया हुआ लड्डू चढ़ाते हैं, तो निश्चित ही बजरंगबली आप पर प्रसन्न होंगे. तो आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.

लड्डू आखिर किसे पसंद नहीं है? खासकर बूंदी के लड्डू. चाहे बच्चे हों या बड़े, कोई भी इन स्वादिष्ट लड्डुओं को ना नहीं कह सकता. गणेश चतुर्थी से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक, लगभग सभी विशेष अवसरों और उत्सवों पर लड्डू ही बांटे जाते हैं. ऐसे में आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं बूंदी के लड्डू की रेसिपी के बारे में. यह एक ऐसी ही लड्डू रेसिपी है जो बेसन की बूंदी को एक साथ बांधकर तैयार की जाती है. बेसन की बूंदी को पहले तल कर बनाया जाता है और फिर बूंदी के मिश्रण में सूखे मेवों के साथ चीनी की चाशनी डाली जाती है. आप अपनी पसंद के अनुसार केसर या अलग-अलग मेवे भी डाल सकते हैं. ध्यान रहे कि बूंदी अच्छी तरह से लडडू के आकार में बंध जाए, तो आप इन्हें एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं. तो आइये जानते हैं बजरंगबली को भोग लगाने के लिए बूंदी के लड्डू कैसे तैयार किया जाए.

बूंदी के लड्डू के लिए इंग्रीडिएंट

1 कप बेसन
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
1 बड़ा चम्मच घी
2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू
1/4 कप वनस्पति तेल
3 बूंद खाने लायक फूड कलर
1/2 कप चीनी की चाशनी
2 बड़े चम्मच किशमिश
1/4 चम्मच पीसी हुई हरी इलायची

बूंदी के लड्डू कैसे बनायें?

स्टेप 1 बेसन का घोल तैयार करें
एक कटोरे में बेसन और पीला/नारंगी खाने का रंग डालें. फिर 1/4 कप पानी डालें. एक चिकना घोल बनाने के लिए फेंटें. इसकी गाढ़ी स्थिरता होनी चाहिए. आप चाहें तो और पानी मिला सकते हैं. अब इसमें बेकिंग सोडा डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.

स्टेप 2 बूंदी तल कर तैयार कर लें
एक कढ़ाई में तेल गरम करें और फिर एक छेद वाले चम्मच का इस्तेमाल करके बूंदी तैयार कर लें. इसके ऊपर बेसन का घोल डालकर बूंदी बनाएं और बूंदी को तल लें. सुनिश्चित करें कि आप कढ़ाई में बहुत अधिक बूंदी न डालें. जब वे कुरकुरे हो जाएं तो उन्हें किचन पेपर टॉवल में डालें.

स्टेप 3 बूंदी पर चीनी की चाशनी डालें
अब बूंदी के ऊपर चाशनी डालें. एक बड़े चम्मच घी में मेवे, किशमिश भून लें और फिर इन्हें भी बूंदी मिश्रण में मिला दें. अंत में, इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.

स्टेप 4 लड्डू बनाएं
मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. जब तक मिश्रण गर्म रहे तब तक आप इसके लड्डू बनाकर एक ट्रे में रख लीजिए.

स्टेप 5 परोसने के लिए तैयार
आपके बूंदी के लड्डू परोसने के लिए तैयार हैं और आप इनका भोग लगा सकते हैं. बचे हुए लड्डुओं को एक एयरटाइट जार में भरकर रख लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
Independence Day 2026: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 Special Recipes On 15 August : आजादी का स्वाद! भारत के 15 राज्यों की मशहूर डिश चखें
आजादी का स्वाद! भारत के 15 राज्यों की मशहूर डिश चखें

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget