एक्सप्लोरर

तरबूज खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी दिक्कत

गर्मियों के मौसम में बाजार में तरबूज बहुत आता है. लेकिन बहुत से लोगों के मन में सवाल यह उठता है कि कैसे जाने कि कौन सा तरबूज सबसे अच्छा है.

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, वैसे ही रसीले फल बाजार में आना शुरू हो जाते हैं. इस मौसम में बाजार में तरबूज भी बहुत आता है. वैसे तो साल के पूरे 12 महीने में आपको तरबूज मिल जाएगा. लेकिन सबसे अच्छा पका हुआ और मीठा तरबूज आपको गर्मियों के मौसम में ही मिल सकता है. लेकिन सवाल यह उठता है कि कैसे जाने कि कौन सा तरबूज सबसे अच्छा रसीला और मीठा है. कई बार तरबूज खरीदते वक्त लोग केवल तरबूज की बनावट पर ही फोकस करते हैं और बिना सोचे समझे ही तरबूज को घर ले जाते हैं. ऐसे में तरबूज अंदर से कच्चा और बेस्वाद भी हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आप अच्छा और पका हुआ तरबूज खरीदें तो कुछ बातों को आप को ध्यान में रखना होगा. हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसके अनुसार आप लाल, मीठा, रसीला तरबूज खरीद सकते हैं. चलिए जानते हैं.

 तरबूज का रंग -तरबूज को खरीदते समय उसका रंग देखना जरूरी  होता है. अगर तरबूज गहरे हरे रंग का है तो उसे बिल्कुल ना खरीदें क्योंकि या तो वह अंदर से कच्चा होगा या फिर कोल्ड स्टोरेज वाला तरबूज भी हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपको अच्छा पका हुआ मीठा तरबूज मिले तो आप हमेशा हल्के रंग की धारियों वाला तरबूज ही खरीदें. साथ ही तरबूज पर अगर पीले या फिर क्रीम कलर के स्पॉट  होंगे तो उस तरबूज की मिठास भी अच्छी होगी.

 तरबूज को ठोक कर देखे - कई बार ऐसा होता है कि लोग तरबूज खरीदते वक्त उसे ठोक कर देखते हैं. आपको बता दें कि जो तरबूज पका हुआ होता है और साथ ही साथ मीठा भी होता है उसे ठोकने पर तेज आवाज आती है. वहीं कोई तरबूज अगर आधा पका हुआ है या फिर कच्चा है तो उसमें से कम आवाज आती है. इसलिए जब आप तरबूज खरीदें तो उसका रंग देखने के साथ आप तरबूज को ठोक कर ज़रूर देखें.

तरबूज के स्टेम पर दे ध्यान - जो देसी तरबूज होते हैं, वह आपको गर्मियों के मौसम में ही मिल जाएंगे. ताजा होने के कारण इस मौसम में आने वाले तरबूज में आप उसकी स्टेम को भी देख सकते हैं. अगर आपको हरी स्टेम वाला तरबूज मिले तो उसको आप ना खरीदें. ऐसे तरबूज पूरी तरह से पके हुए नहीं होते हैं लेकिन जो तरबूज ब्राउन और सुखी हुई स्टेम वाले होंगे. उनको आप खरीद सकते हैं. ऐसे तरबूज अंदर से पका हुआ भी होगा और लाल और मीठा भी होगा.

वजन का रखें ख्याल - तरबूज के वजन को तौलना भी जरूरी होता है. कई लोग हल्के वजन और साइज में बड़े तरबूज को ज्यादा अच्छा समझते हैं. मगर ऐसा नहीं होता. साइज में छोटे तरबूज भी काफी अच्छे और मीठे हो सकते हैं, लेकिन उनका वजन कम नहीं अधिक होना चाहिए जो तरबूज वजन में अधिक होते हैं. वह अधिक रसीले और मीठे होते हैं. इसलिए जब भी आप तरबूज खरीदने जाए तो अलग-अलग तरबूज लेकर उनका वजन ज़रूर नाप ले. फिर जो अधिक वजनदार हो उसी तरबूज को खरीदें.

ये भी पढ़ें

वजन काम करने के लिए राजगिरा का करें सेवन, इस तरह से डाइट में करें शामिल

बढ़ते वजन को रोकने के लिए करें उपाएं, दिखेगा असर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget