एक्सप्लोरर

'एग यॉक' vs 'एग वाइट': अंडे का कौन सा भाग ज्यादा फायदेमंद? जानें

जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां हैं, उनके लिए अंडे का सफेद भाग काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. ये भाग हाई कैलोरी वाला भोजन होता है, जो शरीर को प्रोटीन प्रदान करता है.

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडे का सफेद हिस्सा और उसकी जर्दी (एग यॉक) दोनों ही सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं. दरअसल अंडे की जर्दी (अंडे के अंदर वाला हिस्सा) में हाई फैट और अमीनो एसिड होता है. जबकि सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है. ये दोनों मिलकर हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. अंडे एक सुपरफूड है, जो पौष्टिक आहार की तरह भी काम करता है. हालांकि कुछ लोग अंडे के सफेद हिस्से और उसकी जर्दी में से किसी एक के सेवन पर ज्यादा ध्यान देते हैं.

कुछ लोग सिर्फ अंडे के सफेद भाग को खाना पसंद करते हैं. जबकि कुछ लोग एग यॉक का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं. अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं. इसका मतलब है कि उनमें सभी नौ जरूरी अमीनो एसिड होते हैं. वो अमीनो एसिड, जो शरीर अपने आप नहीं बना सकता है और इसे भोजन से हासिल करना होता है. आइए जानते हैं कि अंडे का कौन सा भाग ज्यादा फायदेमंद होता है और क्यों?

'एग यॉक' बनाम 'एग वाइट'

अंडे के सफेद भाग के फायदे

जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां हैं, उनके लिए अंडे का सफेद भाग काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. ये भाग हाई कैलोरी वाला भोजन होता है, जो शरीर को प्रोटीन प्रदान करता है. लेकिन कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता. इसके अलावा इसमें कई तरह के अमीनो एसिड भी होते हैं, जो मांसपेशियों के विकार को बढ़ावा देते हैं और मांसपेशियों के निर्माण में मददगार होते हैं.

अंडे की जर्दी के फायदे

अंडे की जर्दी यानी 'एग यॉक' में कैरोटेनॉयड्स, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं. ये सभी एंटीऑक्सिडेंट मांसपेशियों के निर्माण में काफी मददगार साबित होते हैं और शरीर में बायोटिन जैसे कंपाउंड को बढ़ावा देने का काम करते हैं. जो लोग बहुत दुबले-पतले होते हैं, उनके लिए इसका सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके अलावा, बालों की मजबूती और चेहरे की बनावट को भी बढ़ावा देता है. एग यॉक शरीर में प्रोटीन की कमी की वजह से होने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद करता है.

शरीर के लिए दोनों ही फायदेमंद

अंडे की जर्दी या अंडे का सफेद भाग अलग-अलग स्थितियों में शरीर को फायदा पहुंचाता है. हालांकि कई लोग एग यॉक को हेल्दी नहीं मानते हैं. लोगों का मानना है कि एग यॉक कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है. यही वजह है कि लोग अंडे की जर्दी को खाने से परहेज करते हैं और सिर्फ सफेद वाले भाग का ही सेवन करते हैं. अंडे का सफेद भाग, जहां वजन कम करने की चाहत रखने वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वहीं अंडे की जर्दी भी शरीर के लिए उतनी ही जरूरी होती है. एक पूरा अंडा खाने से शरीर को संतुलित मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं.


ये भी पढ़ें: Haunted Places: उत्तराखंड के वो खौफनाक डेस्टिनेशन, जहां टूरिस्ट नहीं...आत्माएं आती हैं घूमने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
Tandoori Roti in a Pressure Cooker: बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका
बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका
Kashmiri Dum Aloo Recipe: बिना प्याज-टमाटर के बनाएं कश्मीरी पंडित स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
बिना प्याज-टमाटर के बनाएं कश्मीरी पंडित स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
Golgappa Water Recipe: क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका
क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget