एक्सप्लोरर

Mix Flours: इन 3 आटे को मिलाकर इसकी रोटी खाने से होंगे कई स्वास्थ्य लाभ, इसके फायदे कर देंगे हैरान

Mix Flours: अधिकतर लोग सबसे ज्यादा गेहूं के आटे की रोटी खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं मिक्स आटे की रोटियों का सेवन करने से भोजन स्वादिष्ट बनता है और शरीर सेहतमंद रहता है.

हर घर के किचन में तीन से चार प्रकार के आटे देखने को मिल जाते हैं. लेकिन अधिकतर लोग सबसे ज्यादा गेहूं के आटे की रोटी खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं तीन ऐसे आटे हैं, जिनको मिक्स कर अगर आप रोजाना उसकी रोटी बनाते हैं, तो ये आपके भोजन को और ज्यादा स्वादिष्ट बना देंगे. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने गए हैं. 

अगर आप इन आटे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आप आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं साथ ही डायबिटीज पेशेंट अगर इन आटे की रोटियों का सेवन करते हैं, तो उनका शुगर लेवल बराबर रहता है. आइए जानते हैं, कौन से वह तीन आते हैं जिनकी रोटी बनाकर खाने से भोजन स्वादिष्ट बनता है और शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करता है. 

गेहूं, ज्वार और बाजरा का आटा

आप गेहूं के आटे में थोड़ा ज्वार और बाजरा का आटा मिला सकते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है और गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत दिलाता है. इस आटे की रोटी बना कर खाने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है. आप इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ होंगे.

गेहूं, जौ और रागी का आटा 

इसके अलावा आप गेहूं के आटे में जौ और रागी को मिला सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ एनीमिया को रोकने में मदद करता है. इसके अलावा यह डायबिटीज पेशेंट और कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. अगर ऐसे मरीज इस आटे की रोटी का सेवन करते हैं, तो उनका शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है.

गेहूं, मक्का और चना का आटा

यही नहीं आप गेहूं, मक्का और चना तीनों का मिश्रण कर आटा तैयार कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है. जो ऊर्जा प्रदान करता है और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है. ये 3 आटे का इस्तेमाल कर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और अपने भोजन को स्वादिष्ट बना सकते हैं. अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य समस्या होती है, तो इन आटे का मिश्रण आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Sattu Dishes: गर्मियों में घर पर सत्तू से बनाएं ये 3 चीजें, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Wheat Flour Recipes: एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget