एक्सप्लोरर

Sattu Dishes: गर्मियों में घर पर सत्तू से बनाएं ये 3 चीजें, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है खास

Sattu Dishes: गर्मी के दिनों में सत्तू खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. आप सत्तू की मदद से कई प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होते है

गर्मी की छुट्टियों में अक्सर लोग घर पर बैठे-बैठे बोर हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें कुछ स्वादिष्ट और चटपटा बनाकर खाने का मन करता है. लेकिन अधिकतर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर वह बनाएं क्या? अगर आप भी कुछ ऐसा खाने का बनाना चाहते हैं, जिससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहे, तो ये खबर आपके लिए है, आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप पांच व्यंजन बना सकते हैं. 

सत्तू का सेवन

हम बात कर रहे हैं सत्तू की. गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग सत्तू का सेवन करना शुरू कर देते हैं. यह एक पौष्टिक भोजन होता है, जो शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. सत्तू भुने हुए चने से बना एक पाउडर है, जो गर्मी के दिनों में सेहत को बेहतर बनाता है. आप सत्तू की मदद से शरबत बना सकते हैं, इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच सत्तू को एक गिलास ठंडा पानी में मिलाना होगा. इसके अंदर नींबू का रस, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार मिल सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो जीरा पाउडर या पुदीने की पत्तियां भी इसमें मिला सकते हैं. अगर आप इस शरबत को और ठंडा करना चाहते हैं, तो ग्लास को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख सकते हैं.

सत्तू के पराठे

आप सत्तू की मदद से इसके पराठे बना सकते हैं. पराठे बनाने के लिए आपको सबसे पहले गेहूं का आटा गूंथना होगा, आटे को थोड़ी देर के लिए रख दें, ताकि वह सॉफ्ट हो जाए. अब आप सत्तू की स्टफिंग तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आपको एक बाउल में सत्तू निकलना होगा. इसमें प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अचार का मसाला, नमक, कलौंजी और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले. अब आप आटे की लोई बनाकर उसमें सत्तू की स्टफिंग भरें और पराठे की तरह बेल कर तवे पर सेक लें. जब पराठा तैयार हो जाए, तो आप इसे धनिए की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ गरमा गरम सर्वे कर सकते हैं. 

सत्तू की लिट्टी

आप सत्तू की लिट्टी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको एक बाउल में गेहूं का आटा गूंथना होगा. आटा थोड़ी देर के लिए रख दें. तब तक आप स्टफिंग बनाने के लिए सत्तू में अजवाइन, अचार का तेल, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, प्याज और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले. अब गूंथे हुए आटे की लोई बनाकर उसमें सत्तू की स्टफिंग करें, फिर इसे गोल-गोल आकार में बना ले.

लिट्टी तैयार होने के बाद आप इसे गोबर के उपले या कोयले पर सेक सकते हैं या तेल में छान कर भी बना सकते हैं. आग पर पकाने का ऑप्शन सबसे अच्छा होता है. अगर आप आग पर लिट्टी को पकाते हैं, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. जब यह अच्छी तरह सीक जाए, तो इसमें आप घी मिला सकते हैं. इसके अलावा आप आलू, बैंगन और टमाटर की मदद से चोखा बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- गर्मियों में लेने हैं स्वाद के मजे, तो घर पर बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी स्मूदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
Chana Pulao Recipe : घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
Chole Without Soaking: बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं
बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget