एक्सप्लोरर

सेहत के साथ चाहिए स्वाद, तो ट्राई करें ये 5 तरह की लो कैलोरी चटनी, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद

वजन घटाने के दौरान चटनी को डाइट में शामिल करना एक स्मार्ट डिसीजन हो सकता है. ये आपको स्वाद के साथ सेहत भी देता है. इनमें कैलोरी कम होता है और ये फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं.

Weight Loss: जब लगातार वजन कम करने की बात आती है, तो डाइट इसमें मुख्य भूमिका निभाता है. हाई कैलोरी वाले फूड्स से परहेज करना और संतुलित आहार अपनाना काफी हद तक ट्रैक पर रहने में मदद कर सकता है. हालांकि, ऐसी धारणा है कि स्वस्थ होने के लिए बेस्वाद और उबाऊ फूड्स खाना पड़ता है, जबकि ऐसा नहीं है. इसलिए हम आपको कुछ टेस्टी चटनी की रेसिपीज देने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी की डाइट में स्वाद और सेहत से समझौता नहीं करवाएंगे. ये चटनियां वजन कम करने के साथ-साथ डाइट में स्वाद और स्वास्थ्य दोनों ही जोड़ने का काम करेंगी. इन्हें खाने के बाद आप मेयोनेज़ या मलाईदार ड्रेसिंग, जिनमें हाई-कैलोरी होते हैं उनसे परहेज करने लग जाएंगे. तो आइये जानते हैं.

1. धनिया पुदीना चटनी

सामग्री: ताजा हरा धनिया (1 कप), ताजा पुदीना की पत्तियां (1/2 कप), हरी मिर्च (2-3, स्वादानुसार), नींबू का रस (2 बड़े चम्मच), नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि: सभी सामग्रियों का एक साथ स्मूद पेस्ट बना लें. इसके लिए आप अपने हिसाब से कंसिस्टेंसी चेक कर सकते हैं और आवश्यक हो तो थोड़ा पानी मिलाएं. अब स्वादानुसार नमक और नींबू का रस मिलाएं.

2. टमाटर लहसुन की चटनी

सामग्री: पके टमाटर (2 मध्यम आकार के), लहसुन की कलियां (4-5), सिरका (1 बड़ा चम्मच), नमक (स्वादानुसार), चीनी (वैकल्पिक, एक चुटकी).

बनाने की विधि: कटे हुए टमाटर और लहसुन को एक नॉन-स्टिक पैन में नरम होने तक भूनें. इसे ठंडा होने दें, फिर सिरका, नमक और अगर इस्तेमाल कर रहे हैं तो चीनी के साथ एक थिक और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.

3. नारियल करी पत्ता चटनी

सामग्री: ताजा या सूखा नारियल (1/2 कप), करी पत्ता (1/4 कप), हरी मिर्च (2-3), अदरक (छोटा टुकड़ा), हींग (एक चुटकी), नींबू का रस (1 बड़ा चम्मच), नमक (स्वाद के लिए).

बनाने की विधि: नारियल, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक को हल्का भूरा होने तक सूखा भून लें। इसे ठंडा होने दें, फिर पानी, हींग, नींबू का रस और नमक के साथ चिकना होने तक ग्राइंड कर लें.

4. सेब दालचीनी की चटनी

सामग्री: सेब (2 मध्यम आकार के), दालचीनी पाउडर (1 चम्मच), जायफल (एक चुटकी), नींबू का रस (1 बड़ा चम्मच), नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि: कटे हुए सेबों को पानी के छींटों के साथ नरम होने तक पकाएं. इसे ठंडा होने दें, फिर दालचीनी पाउडर, जायफल, नींबू का रस और नमक के साथ इसका पेस्ट तैयार कर लें.

5. भुनी हुई शिमला मिर्च की चटनी

सामग्री: शिमला मिर्च (2-3, कोई भी रंग), लहसुन की कलियां (2-3), बाल्समिक सिरका (1 बड़ा चम्मच), नमक (स्वादानुसार), काली मिर्च (स्वादानुसार)

बनाने की विधि: शिमला मिर्च को खुली आंच पर भून लें. छिलका उतारें और बीज हटा दें। भुनी हुई मिर्च को लहसुन, बाल्समिक सिरका, नमक और काली मिर्च के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें.

ये चटनी काफी जल्दी बन जाती हैं और इन्हें रेफ्रिजरेटर में एक सप्ताह तक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में नहीं होना चाहते हैं बीमार, तो इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाना शुरू करें ये फूड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget