एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: इम्यूनिटी बढ़ाने वाली रेसिपी, बनाएं आंवला की लौंजी

Amla For Health: बारिश के मौसम में बीमारियों से बचना है तो ये टेस्टी आंवला की लौंजी बनाकर खाएं. इससे रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. आंवला की लौंजी बनाना बेहद आसान है जानिए रेसिपी.

Amla Lunji Recipe: इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए आपको आंवला जरूर खाना चाहिए. आंवला को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप आंवला की चटनी, मुरब्बा, जूस, अचार या फिर आंवला की लौंजी बनाकर भी खा सकते हैं. आंवला आपको हर रूप में बहुत फायदा देता है. आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. इससे आपके बाल और त्वचा सुंदर बनते हैं. आंवला का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है. जो लोग डेली आंवला खाते हैं उन्हें सीजनल बीमारियों का खतरा भी कम रहता है. आंवला खाने से पेट साफ रहता है. जब आंवला के इतने फायदे हैं तो आप इसे डाइट में जरूर शामिल करें. आाज हम आपको आंवला से टेस्टी लौंजी बनाना बता रहे हैं. ये आपको खूब पसंद आएगी. जानिए आंवला की लौंजी की आसान रेसिपी. 

आंवला लौंजी बनाने के लिए सामग्री 

  • 250 ग्राम- आंवला 
  • 2 चम्मच- सरसों का तेल 
  • 1 छोटी स्पून- मेथी दाना
  • 1 छोटी स्पून- सौंफ 
  • 1 पिंच- हींग
  • 1 बड़ी स्पून कसा हुआ अदरक 
  • 1 छोटी स्पून हल्दी पाउडर 
  • 1 छोटी स्पून धनिया पाउडर 
  • 3 छोटी स्पून सौंफ पाउडर 
  • ½ छोटी स्पून जीरा पाउडर 
  • 1 छोटी स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • ½ छोटी स्पून गरम मसाला
  • 1 छोटी स्पून नमक 
  • ¾ छोटी स्पून काला नमक
  • 150 ग्राम गुड़

आंवला लौंजी बनाने की रेसिपी
1-  सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबाल लें और उसमें आवंला डालकर ढक दें. आपको मुलायम होने तक आंवला का गलाना है.
2- नरम होने पर आंवला को पानी से निकाल लें और ठंडा होने पर उसकी कलियां अलग कर लें. 
3- अब एक पैन में तेल डालें और उसमें साबुत सौंफ, मेथी दाना डाल कर भून लें.
4- गैस कम ही रखें और फिर हींग, अदरक और कटे आंवला डाल दें. इसमें सभी मसाले जैसे हल्दी, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और गुड़ डाल दें. 
5- सभी चीजों को मिलाते हुए गुड़ के पिघलने तक पकाएं.  इसे आपको धीमी आंच पर थोड़ी देर तक पकाना है.
6- जब गुड़ गाढ़ा सा होने लगे तो गैस बंद कर दें और लौंजी को ठंडा होने दें.
7- तैयार है आंवला की टेस्टी और हेल्दी लौंजी. आप इसे रोटी या पराठे के साथ खाएं.
8- इस लौंजी को आप 2-3 दिन तक आसानी से खा सकते हैं. फ्रिज में रखने पर ये हफ्तों तक खराब नहीं होती है. 

ये भी पढ़ें: Satrangi Sabzi: हरी सब्जियां खाने से बच्चे करें आनाकानी तो पकाएं सतरंगी सब्जी, ये है इसकी हेल्दी और टेस्टी रेसिपी

ये भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में एनर्जी की कमी और दिनभर कमजोरी रहती है, जरूर खाएं ये 5 चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget