एक्सप्लोरर

Fogging On Glasses: मास्क के साथ चश्मा पहनने पर नहीं होगी फोगिंग की समस्या, जानें ट्रिक्स

Covid Mask And Glasses: कोरोना से बचाव के लिए पहना जाने वाला फेस मास्क उस वक्त मुसीबत बन जाता है, जब इससे चश्मे के कांच पर धुंध जम जाती है.

Mask and Glasses: कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है. यही वजह है कि समझदार लोग अपनी सेहत को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहते हैं और पूरी सजगता के साथ घर से बाहर निकलने से पहले मास्क (Mask) जरूर पहनते हैं. जो कि एक बहुत अच्छी आदत (Good Habits) है. जो लोग चश्मा पहनते हैं, उन्हें मास्क पहनते समय एक खास समस्या का सामना करना पड़ता है. जैसे कि चश्मा (Glasses) पहनने के बाद मास्क पहनते ही, चश्मे के लैंस पर फोगिंग (Fogging) हो जाती है. इससे आंखों के सामने एकदम धुंधलापन छा जाता है. 

चश्में पर फोगिंग की यह समस्या यूं तो सर्दियों के मौसम में सबसे अधिक होती है. क्योंकि उस दौरान मुंह से भाप निकल रही होती है. लेकिन गर्मी और बारिश के दौरान भी यह समस्या हो जाती है क्योंकि सांस के दौरान और बात करते समय हम हमारे मुंह से निकलने वाली वायु गर्म होती है, जो चश्मे के लैंस पर फोग की वजह बन जाती है. ऐसे सुरक्षा की दृष्टि से और सहज रहने के लिए यह जरूरी हो जाता कि कोई ऐसी विधि अपनाई जाए, जिससे मास्क और चश्मा साथ में पहनने पर फोगिंग की समस्या ना हो. तो यहां ऐसी ही विधियां बताई जा रही हैं.

अपनाएं यह तरीका 

टिश्यू पेपर हैक: आप एक टिश्यू पेपर लें और इसे आधा इंच की चौड़ाई के साथ लपेट लें. अब टिश्यू पेपर की इस पतली पट्टी को मास्क के ऊपरी हिस्से में नाक के ऊपर लगाएं और ऊपर से मास्क पहन लें. ऐसा करने से आपके ग्लासेस पर फोगिंग की समस्या नहीं होगी.

ऐसा मास्क लें: आप अपने लिए ऐसा मास्क खरीदें, जिसमें ऊपर की तरफ मेटल या अजस्टेबल प्लास्टिक का तार या पतली पट्टी लगी हो. यह वायर या पट्टी नाक पर मास्क को सही से फिट करने के लिए होती है. इसे ठीक से फिक्स करें ताकि मुंह की हवा लैंस तक ना पहुंचे.

लैंस की सफाई: लैंस की हर दिन सफाई (Clean Glasses) जरूर करें. क्योंकि जिन लैंस पर चिकनाई (Oil) या गंद जमा होती है, उन पर फोगिंग अधिक देर तक टिकी रहती है. जबकि साफ लैंस से तुरंत गायब हो जाती है. साथ ही आप अपने लैंस को बार-बार टच ना करें. इससे वह जल्दी गंदा होता है और फोगिंग (Fogging) की समस्या भी बढ़ जाती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: बहुत ध्यान से चुनने चाहिए ये फूड्स, थोड़ी-सी लापरवाही कर सकती है बीमार

यह भी पढ़ें: कटी हुई प्याज भी नहीं होगी खराब, स्टोर करने के लिए अपनाएं ये विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा, CDSCO ने रखी शर्त
अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा, CDSCO ने रखी शर्त
आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स
World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स
How To Clean Velvet Furniture: मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक
मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक

वीडियोज

मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए
छात्रों की सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ का असली गुनहगार कौन?
Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget