एक्सप्लोरर

भारत में पहली बार हींग उगाने की कवायद हुई तेज, जानिए मसालों की शृखंला में क्यों है अहम

भारत में हींग की मांग को देखते हुए पहली बार उगाने की तैयारी की जा रही है CSIR-IHBT ने हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर को हींग के पौधे की रोपाई की

हींग भारतीय रसोई का एक अहम मसाला है. खाने में इसके इस्तेमाल करने की संस्कृति पुराने जमाने से चली आ रही है. खाने के स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए हींग का इस्तेमाल किया जाता है. भारत में इसकी मांग शुरू से रही है.

पहली बार भारत में हींग उगाने की पहल

ये मसाला विदेशों से आयात किया जाता है. मगर अब इसकी जड़ हमारे देश में होनेवाली है. पहली बार, हींग भारत में उगाई जाएगी. वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (IHBT) ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में मसाले की खेती करने की पहल की है. अब तक, हर साल अफगानिस्तान, ईरान और उजबेकिस्तान से 1200 टन कच्ची हींग का आयात किया जाता था. जिसकी वजह से भारत को प्रति वर्ष लगभग 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्च उठाना पड़ता था.

IHBT ने फेरूला हींग के पौधों के बीज भारत लाकर कृषि-तकनीक की मदद से खेती शुरू करने की कवायद की है. 15 अक्टूबर को लाहौल घाटी के क्वारिंग गांव में CSIR-IHBT के निदेशक डॉक्टर संजय कुमार ने पहली बार हींग के पौधे की रोपाई की. हींग का पौधा ठंड और शुष्क वातावरण में उगता है, इसलिए इसकी खेती के लिए हिमालयी क्षेत्र के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों को चुना गया.

मसालों में हींग क्यों है महत्वपूर्ण घटक?

हींग पाचन को सुधार करने का काम करता है. इसके इस्तेमाल से पेट फूलने, एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है. हींग कूमेरिन यौगिक से भरपूर होता है. ये ब्लड प्रेशल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके सूजन रोधी गुण होने की वजह से हींग खांसी, सर्दी, श्वसन समस्या जैसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में मददगार साबित होता है.

एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाने की वजह से हींग का सेवन आम स्वास्थ्य के लिए मुफीद होता है. इसके इस्तेमाल से बाल झड़ने और स्किन की समस्या काबू में रहती है. कुछ शोध में हींग को डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद बताया गया है. भारतीय कृषि पद्धति में हींग का उगाना बड़ी छलांग के तौर पर देखा जा रहा है. इसके जरिए देश में मसाले की बड़ी मांग की पूर्ति की जा सकेगी.

इन आदतों को अपनाने से आप हमेशा रह सकते हैं स्वस्थ और फिट, रूटीन चार्ट में शामिल करें ये टिप्स

पटौदी पैलेस की कीमत को लेकर उड़ रही थी अफवाह, सैफ अली खान ने बताई असली कीमत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget