एक्सप्लोरर

Aaradhya Bachchan: आराध्या बच्चन जितनी बड़ी है बेटी तो ऐसे करें मेकअप, जादू कर देंगे बिग बी की पोती के ये लुक्स

Aaradhya Bachchan Beauty Look: आराध्या बच्चन अब धीरे-धीरे अपने स्टाइल और मेकअप सेंस को लेकर भी चर्चा में आने लगी हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इससे सीख सकते हैं.

Aaradhya Bachchan Latest Makeup Look: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन अब धीरे-धीरे अपने स्टाइल और मेकअप सेंस को लेकर भी चर्चा में आने लगी हैं. कम उम्र में ही उनका फैशन और ब्यूटी सेंस काफी लोगों का ध्यान खींच रहा है. कई मौकों पर उनका लुक बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या राय की झलक देता है. अगर आपकी बेटी भी आराध्या की उम्र के आसपास है, तो उनके इन सिंपल लेकिन स्टाइलिश मेकअप लुक्स से आसानी से इंस्पिरेशन ली जा सकती है.

लुक की चर्चा

हाल ही में बिजनेसमैन मुदित अडाणी और अनन्या दिवानजी के वेडिंग सेलिब्रेशन में आराध्या अपने माता-पिता के साथ पहुंचीं. इस खास मौके पर उनका लुक काफी चर्चा में रहा. आराध्या ने व्हाइट शिमरी आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं. उनके मेकअप को ज्यादा हैवी रखने के बजाय सॉफ्ट और क्लीन रखा गया था. न्यूड टोन लिपस्टिक और ब्लू आईलाइनर ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया.


Aaradhya Bachchan: आराध्या बच्चन जितनी बड़ी है बेटी तो ऐसे करें मेकअप, जादू कर देंगे बिग बी की पोती के ये लुक्स

स्टाइलिश हेयरस्टाइल

हेयरस्टाइल भी काफी स्टाइलिश था. आराध्या साइड पार्टिंग के साथ खुले वेवी बालों में नजर आईं. यह स्टाइल काफी हद तक ऐश्वर्या राय के क्लासिक हेयर लुक से मिलता-जुलता लगा. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग भी साफ दिखाई दी. आराध्या का यह अंदाज बताता है कि कम उम्र में भी सिंपल मेकअप और सही स्टाइलिंग से बहुत ग्रेसफुल लुक पाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार


Aaradhya Bachchan: आराध्या बच्चन जितनी बड़ी है बेटी तो ऐसे करें मेकअप, जादू कर देंगे बिग बी की पोती के ये लुक्स

एक तस्वीर में आराध्या का मेकअप काफी फ्रेश और ग्लोइंग नजर आया. उन्होंने मैट बेस मेकअप चुना था, जिससे चेहरा साफ और नैचुरल लग रहा था. उनके ग्लॉसी पिंक लिप्स और सिल्वर शिमरी ड्रेस का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लग रहा था. आंखों को उभारने के लिए उन्होंने क्लासिक ब्लैक आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल किया था, जिससे उनकी आंखें और भी आकर्षक नजर आ रही थीं. साथ ही बालों में लगा हेयरबैंड उनके पूरे लुक को हल्का सा 90s टच दे रहा था.


Aaradhya Bachchan: आराध्या बच्चन जितनी बड़ी है बेटी तो ऐसे करें मेकअप, जादू कर देंगे बिग बी की पोती के ये लुक्स

वहीं ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को खास बनाया. हल्का ब्लश और हाईलाइटर उनके चेहरे पर शानदार ग्लो दे रहा था. आंखों पर उन्होंने ज्यादा मेकअप नहीं किया, सिर्फ आईलाइनर और मस्कारा के साथ लुक को क्लासिक रखा. उनके सीधे खुले बाल पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना रहे थे.

मां-बेटी की जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा था


Aaradhya Bachchan: आराध्या बच्चन जितनी बड़ी है बेटी तो ऐसे करें मेकअप, जादू कर देंगे बिग बी की पोती के ये लुक्स

कुछ समय पहले SIIMA अवॉर्ड्स में भी मां-बेटी की जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा था. उस दौरान आराध्या ने डेवी बेस मेकअप के साथ पीच टोन लिप्स और हल्का आई मेकअप चुना था. वहीं ऐश्वर्या ने अपने क्लीन और नेचुरल मेकअप लुक से फिर साबित किया कि सादगी ही असली खूबसूरती है. आराध्या बच्चन अब धीरे-धीरे अपनी मां की तरह स्टाइल और ग्रेस में निखरती नजर आ रही हैं. उनके ये सिंपल लेकिन खूबसूरत मेकअप लुक्स उन पैरेंट्स के लिए भी एक अच्छा आइडिया हो सकते हैं, जो अपनी बेटियों को हल्का, एलिगेंट और एज-अपरोप्रियेट मेकअप देना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan: अर्जुन की शादी में चला ऐश्वर्या राय का जादू, बच्चन परिवार की बहू ने अनारकली में काटा बवाल

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget