एक्सप्लोरर

Long Hair VS Short Hair: प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट हेयर स्टाइल हुआ वायरल, जानें इसके पीछे का सच

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक कार्यक्रम के लिए शॉर्ट हेयर में नजर आईं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस उनके लुक को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइये हम भी देखें.

हाल ही में रोम, इटली में हुए Bvlgari इवेंट के लिए ग्लोबल स्टार और हम सबकी अपनी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को शिरकत करते हुए देखा गया. इस कार्यक्रम से उनका लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं. एक्ट्रेस के शॉर्ट हेयर लुक ने सभी का दिल जीत लिया. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैशन को लेकर दो गुट हो गए हैं. कुछ लोग पीसी के शॉर्ट हेयर लुक की तारीफ कर रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उनके लंबे बालों को मिस कर रहे हैं.  

प्रियंका चोपड़ा ने छोटे बालों में किया डेब्यू  

Bvlgari की 140वीं वर्षगांठ मनाने के लिए प्रियंका काफी हसीन और ग्लैम लुक कैरी किया. उन्होंने अपनी को-ब्रांड एंबेसडर ऐनी हैथवे, ताइवानी एक्ट्रेस शू क्यूई और चीनी-अमेरिकी गायक लियू यिफेई के साथ पोज दिए. इस दौरान पीसी ब्लैक-एंड-व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन और नए हेयरस्टाइल में बेहद खूबसूरत लगीं. इसी के साथ उन्होंने गले में सर्पेंटी एटर्ना हार को कैरी किया, जिसमें 140 कैरेट के नाशपाती के आकार के हीरे लगे थे और इसे बनाने में कुल 2400 मानव घंटे का समय लगा.इस कार्यक्रम के बाद से ही प्रियंका बॉब लुक वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने वेवी लुक के साथ स्टाइल किया. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ सी आ गई. वहीं, कुछ लोग पीसी के लंबे बालों को मिस करते दिखे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

लेकिन प्रियंका चोपड़ा अपने सर्प्राइजिंग एलिमेंट के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने इसी कार्यक्रम के दूसरे लुक से सभी के होश उड़ा दिए, जब वह ब्लैक बॉडीकॉन गाउन और लंबे बालों के साथ एंट्री लेती नजर आईं.  

देसी गर्ल ने अपने बाल नहीं काटे

एक्ट्रेस के दूसरे लुक पर गौर करें, तो इस बार उन्होंने ब्लैक शिमरी गाउन को कैरी किया है. इसकी डीप वी प्लंजिंग नेकलाइन के साथ फिटेड बस्ट मरमेड लुक दिया गया है. पीसी ने इस गाउन को कॉम्पलिमेंट करने के लिए डायमंड नेकपीस को कैरी किया, जिसमें लगा सिंगल ब्लू स्टोन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है. साथ में डायमंड ब्रेसलेट और अपनी डायमंड वेडिंग रिंग के साथ उन्होंने इस लुक में कहर ढाया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

मंगलवार को एक अन्य Bvlgari इवेंट से प्रियंका की ताज़ा तस्वीरें और वीडियो सामने आईं, जिसे देखकर उनके फैंस एक बार फिर हैरान रह गए. इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, "तो क्वीन ने अपने बाल नहीं काटे, यह एक विग थी... हमेशा की तरह शानदार." वहीं, दूसरे ने लिखा, "इस महिला को उसकी सुंदरता के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए, यह हर जगह ध्यान भटका रही है" जबकि एक अन्य शख्स ने प्रियंका को 'गॉर्जियस ब्राउन बार्बी' कहकर पुकारा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget