एक्सप्लोरर

मिल्क पाउडर से बनाइए ये तीन तरह का फेस पैक...मलाई जैसी मुलायम हो जाएगी स्किन

Milk Powder Face Pack: मिल्क पाउडर में प्रोटीन, कैल्शियम के साथ ही कुछ मात्रा में ग्लूकोस भी होता है, जो आपकी त्वचा की महीन कोशिकाओं में नया जान डालने का काम करती

Milk Powder Face Pack: गर्मियों का मौसम आ चुका है.सूरज की तेज रोशनी, गर्म-गर्म हवा के थपेड़ जब चेहरे पर पड़ती है तो स्किन का डैमेज होना लाजमी है. इससे टैनिंग होने लगती है. सन बर्न हो जाता है. रैशेज की समस्या हो जाती है.कुल मिलाकर कहें तो गर्मियों में चेहरे की रौनक खत्म हो जाती है, इससे त्वचा देखने में बिल्कुल डल और फीकी नजर आती है. चेहरे की सुंदरता बिगड़ ना जाए इसके लिए आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करके इसे सुरक्षित रख सकते हैं. ये टैनिंग सहित त्वचा की समस्याओं को छूमंतर कर सकता है. जानते हैं मिल्क पाउडर का इस्तेमाल त्वचा के लिए किस तरह से किया जा सकता है.

इन तरीकों से करें त्वचा के लिए मिल्क पाउडर का इस्तेमाल

कॉफी और मिल्क पाउडर- आप मिल्क पाउडर और कॉफी से फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए तकरीबन आधा चम्मच कॉफी पाउडर लीजिए और एक से डेढ़ चम्मच मिल्क पाउडर लीजिए आप इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्स कीजिए. आप चाहे तो इसमें नारियल का तेल भी डाल दें. इससे मिक्सचर बहुत ही स्मूद बनेगा. इस पैक को चेहरे पर लगाएं और अच्छे से स्किन की मसाज करें तकरीबन 5 से 7 मिनट तक चेहरे की मसाज करने के बाद फेस वॉश कर ले. ऐसा करने से ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और आपकी त्वचा स्मूथ और ग्लोइंग बनती है.मिल्क पाउडर हर तरह की त्वचा के लिए परफेक्ट होता है फिर चाहे आपकी त्वचा ऑयली हो या ड्राई या मिक्स हो

दही और मिल्क पाउडर-मिल्क पाउडर के साथ दही को मिक्स करके भी फेस पैक बना सकते हैं. यह एक बेहतरीन टैन रिमूवल फेस पैक बनेगा. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. इससे टैनिंग की समस्या तो दूर होगी ही बेजान और डल स्किन की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी.

बेसन और मिल्क पाउडर- बेसन तो एक बढ़िया नेचुरल इंग्रेडिएंट्स है जिसका इस्तेमाल चेहरे को चमकदार बनाने के लिए किया जाता रहा है. आप बेसन के साथ एक चम्मच मिल्क पाउडर मिलाकर, हल्दी, गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बना लें. अच्छे रिजल्ट के लिए इसमें एक टुकड़ा नींबू का रस भी डालें. मिश्रण को अच्छे से चेहरे पर लगाएं . जब यह मिश्रण सूख जाए तो अपना फेस वॉश कर लें. यह फेस पैक खास कर ऑइली स्किन की समस्या वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट को कहें अलविदा, चेहरे पर लगाएं इन 5 सब्जियों के छिलके, कई स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eid Milad-un-Nabi Mehndi: ईद मिलादुन्नबी पर इन मेंहदी डिजाइंस को करें फॉलो,खूबसूरत दिखेंगे हाथ
ईद मिलादुन्नबी पर इन मेंहदी डिजाइंस को करें फॉलो,खूबसूरत दिखेंगे हाथ
First Night Gown Ideas: फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Tricolour Look: तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget