एक्सप्लोरर

कम उम्र में ही दिखने लगे हैं बूढ़े तो समझ जाइए शरीर में है इन 4 विटामिन की कमी

शरीर में कुछ विटामिंस की कमी होती है तो इसका असर स्किन पर भी दिखने लगता है. और आप वक्त से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से विटामिन को मेंटेन करके रखना चाहिए.

Vitamins For Glowing Skin: अच्छी सेहत के लिए जिस तरह से अच्छे खान-पान की जरूरत होती है. ठीक उसी तरह अच्छी स्किन के लिए भी आपकी डाइट और आपका लाइफस्टाइल का सही होना बहुत जरूरी है. कई बार ऐसा होता है की आपकी उम्र कम होती है लेकिन चेहरे पर एजिंग झलकने लगती है. ऐसे लगता है कि आप काफी ज्यादा उम्र दराज हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर में आपको यंग दिखाने वाले विटामिंस की कमी हो जाती है. हालांकि कुछ लोग अच्छे दिखने के लिए क्रीम या सिरम का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ये विटामिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं होता.आइए जान लेते हैं कुछ ऐसे विटामिंस के बारे में जो आपके स्किन के लिए फायदेमंद होता है.

विटामिन सी-सुंदरता की बात आती है तो इसके लिए विटामिन सी को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है. विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को anti-aging लाभ प्रदान करने में सहायक होते हैं. ये विटामिन हमारी स्किन को प्रदूषण और यूवी रे से बचाने में भी लाभदायक होते हैं, विटामिन सी से फाइन लाइंस और रिंकल से लड़ने में मदद मिलती है. ये त्वचा की रंगत सामान करता है. स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. स्किन डैमेज से बचाव करता है. त्वचा में कसाव भी लाता है. अगर शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए तो चेहरा खराब देखने लगता हैं.

विटामिन डी-विटामिन डी को सनशाइन विटामिन के नाम से जाना जाता है. इसका मुख्य स्रोत सूरज की रोशनी होती है. हालांकि अगर आप ज्यादा देर तक धूप में रहेंगे तो इससे सनबर्न जैसी समस्या हो सकती है , और शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो स्किन पर लगातार मुंहासे एक्ने की समस्या बनी रहती है और आप समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं.ऐसे में आप अपनी डाइट में विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं. जैसे आप फैटी फिश, डेयरी प्रोडक्ट को अपने डाइट में शामिल करें.

विटामिन ई-विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिससे स्किन में डैमेज कम होता है और साथ-साथ ही कोलेजन प्रोडक्शन में भी बढ़ावा करता है. यह सूरज की अल्ट्रावायलेट रेज से भी बचाता है.अगर ये शरीर में पर्याप्त मात्रा में नहीं हो तो इसे सेल्यूलर ब्रेकडाउन बिगड़ सकता है.और आप समय से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते. ऐसे में आप बहुत सारे नट्स और फल सब्जियों से विटामिन ई ले सकते हैं.

विटामिन ए -विटामिन ए की कमी से भी आप झुर्रियां एक्ने के शिकार हो जाते हैं. विटामिन ए में एंटी ऑक्सीडेंट और anti-inflammatory गुण होता हैं, जो झुर्रियां एक्ने और प्रीमेच्योर एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए माना जाता है, ऐसे में आप गाजर कद्दू शकरकंद जैसे फल सब्जियों का सेवन कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget