एक्सप्लोरर

क्या आप उलझे बालों की समस्या से परेशान हैं. जानिए क्या है बालों के उलझने की वजह और सुलझाने के उपाय ?

उलझे हुए बालों को सुलझाना बहुत मुश्किल होता है. इन्हें सुलझाने में बाल टूटते हैं और दर्द भी होता है. हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आप उलझे बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं.

घने, मुलायम, काले बाल भला किसे पसंद नहीं होते? लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सबके पास टाइम की कमी है. इसीलिए हम हर रोज बालों की उतनी देखभाल नहीं कर पाते जितनी करनी चाहिए. बालों की यही अनदेखी हमें भारी पड़ जाती है. इससे हमारे बाल उलझने लगते हैं और लंबे समय तक बालों के उलझे रहने से उनमें गांठें पड़ने लगती हैं. यहां तक कि कई बार हमें अपने बालों की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है. गर्मी और बारिश के मौसम में ये समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. इस मौसम में पसीने से बालों में गंदगी जमा होने लगती है और बाल उलझने लगते हैं. कुछ लोग तो इन उलझे हुए बालों से इतने परेशान हो जाते हैं कि वो हेयर कट ही करा लेते हैं. आज हम आपको ऐसे ही उलझे बालों को सुलझाने की कुछ खास टिप्स दे रहे हैं जिन्हें अमल में लाने से आप सॉफ्ट एंड सिल्की हेयर पा सकते हैं.

बालों के उलझने की वजह बालों के उलझने की कुछ वजह होती है सबसे पहले अगर आपके बाल सूखे हैं उनमें मॉइस्चर की कमी है तो बाल उलझ सकते हैं दूसरी वजह है बालों का दो मुंहे होना और तीसरा कारण है बालों में लंबे समय तक गंदगी जमा होना. ये कुछ खास वजह हैं जिनसे आपके बाल उलझ सकते हैं. यही उलझन आपके बालों की क्वालिटी को भी खराब कर सकती है तो आज हम आपको बता रहे हैं उलझे हुए बालों को सुलझाने का आसान तरीका, जिससे आपके बालों में गांठें भी नहीं पड़ेंगी.

1- बालों को मॉइस्चराइज रखें बालों के उलझने की सबसे बड़ी वजह है बालों का सूखा रहना. ड्राई हेयर बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं. रूखापन आपके बालों को डल बना सकता है और बुरी तरह से उलझा सकता है. ऐसे बालों को सुलझाने में बाल और ज्यादा टूटते हैं. इसलिए आप बालों को मॉइस्चराइज करके रखें. इसके लिए आप समय-समय पर बालों में कंडीशनर लगाएं. आप जब भी शैंम्पू करें बालों में तेल जरूर लगाएं. हफ्ते 15 दिन में बालों में मास्क भी लगाएं. इससे आपके बालों की नमी बरकरार रहेगी और बाल भी नहीं उलझेंगे.

2- बालों को पसीना और ह्यूमिडिटी से बचाएं गर्मी और बारिश के मौसम में पसीना और ह्यूमिडिटी बहुत ज्यादा हो जाती है. इससे आपके बालों के काफी नुकसान पहुंचता है. ये पसीना और ह्यूमिडिटी आपके बालों को उलझा भी सकती है. इसलिए इस मौसम में 1-2 दिन के अंतर से बाल धोते रहें. इसके अलावा आप जब भी काम करें हमेशा आपने बालों की चोटी बना लें, टक कर लें या जूड़ा बना लें. ऐसा करने से पसीना कम आएगा और बालों में गंदगी जमा नहीं होगी. जिससे बालों को उलझने की समस्या भी कम हो जाएगी.
3- दो मुहें बालों को ट्रिम करते रहें अक्सर दो मुंहे बाल भी झड़ने और उलझने की वजह बनते हैं. ऐसे बालों में गांठें भी जल्दी पड़ जाती हैं. दो मुहें बाल न केवल बालों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि बालों की लंबाई पर भी असर डालते हैं. ऐसे बालों को आप टाइम-टाइम पर नीचे से ट्रिम करते रहें. इससे बालों का उलझना कम हो जाएगा .
4- बालों पर स्ट्रेटनर और कर्लर का इस्तेमाल कम करें अक्सर बालों की स्टाइलिंग की वजह से लोग प्रेसिंग और कर्लर की सहायता लेते हें. लगातार ऐसे गर्म उपकरणों की वजह से बाल टूटते हैं और उलझ भी जाते हैं. इसलिए ऐसे स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. अगर आप इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो इसके बाद बालों की पूरी केयर करना भी जरूरी है.

5- बालों को बांध कर सोएं

सोते वक्त भी कई बार बुरी तरह से उलझ जाते हैं. बालों को खोलकर सोने से इनमें फ्रिक्शन हो सकता है जिससे बाल उलझ सकते हैं. इसलिए हमेशा बालों को चोटी बना कर ही सोएं. नींद में हमें अपने पोश्चर का भी पता नहीं होता इससे बाल टूटते भी हैं. इसलिए बालों को बांध कर सोने से बाल आपस में उलझे नहीं और न ही गांठें पड़तीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget