एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: डिलिवरी के बाद वजन घटाने का सबसे आसान तरीका, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगा फैट

Weight Loss After Pregnancy: गर्भावस्था के बाद वजन कम करना महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है. ऐसे में अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो वजन कम किया जा सकता है. जानते हैं वजन कम करने के टिप्स.

प्रेगनेंसी के बाद अक्सर महिलाएं अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान रहती हैं. मां बनने के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से तेजी से वजन बढ़ता है. कुछ लोगों को डिलीवरी के बाद कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं. मोटापे की समस्या से वो महिलाएं ज्यादा परेशान रहती हैं जिनके बच्चे सिजेरियन होते हैं, ऐसी महिलाओं के पेट पर काफी चर्बी चढ़ जाती है. मां बनने के बाद एक महिला पर दो लोगों की जिम्मेदारी हो जाती है. ऐसे में नन्हे शिशु से अपने लिए वक्त निकाल पाना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में कई महिलाएं खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं. अगर आप भी गर्भावस्था के बाद अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो हम आपको आज वजन कम करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं. जिससे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं. 

प्रेगनेंसी के बाद इस तरह वजन कम करें

1- अजवाइन का पानी- बच्चा होने के बाद आपको पेट कम करने के लिए नियमित रुप से अजवाइन का पानी पीना चाहिए. इससे पेट का फैट कम करने में मदद मिलेगी. अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें. अब इस पानी को गुनगुना पिएं. आप पूरे दिन भी इस तरह पानी पी सकते हैं. अगर पूरे दिन नहीं पीना तो सुबह खाली पेट और खाना खाने के बाद जरूर पिएं. इससे आपको गैस भी नहीं बनेगी.

2- ग्रीन टी- प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने का दूसरा तरीका है कि आप ग्रीन टी पिएं. एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ग्रीन टी आपका वजन कम करने में मदद करेगी. इसे आप कभी भी पी सकते हैं. आप चाहें तो अपनी दूध वाली चाय को ग्रीन टी से रिप्लेस कर लें. इससे वजन तेजी से कम होगा और स्किन भी ग्लो करने लगेगी. ग्रीन टी में शुगर न मिलाएं अगर स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा तो थोड़ा शहद मिला सकते हैं. 

3- बादाम और मुनक्के- नॉर्मल डिलीवरी के बाद आप बादाम और मुनक्के भी खा सकते हैं. इससे आपका वजन भी कम होगा और शरीर को भी फायदा मिलेगा. वजन कम करने के लिए आप 10 मुनक्के बीज निकालकर और 10 बादाम को अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें. अब इसे गुनगुने दूध में मिलाकर पीएं. 

4- दालचीनी और लौंग- पेट की चर्बी घटाने के लिए आप दालचीनी और लौंग भी खा सकते हैं. बच्चा होने के बाद ये दोनों चीजें आपके स्वास्थ्य को भी फायदा देंगी. इसे इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 लौंग डालें और दालचीनी का एक टुकड़ा डालकर उबाल लें. अब इस पानी को छानकर गुनगुना पिएं. आप इसे किसी जार में भरकर पूरे दिन भी पी सकते हैं. 

5- जायफल वाला दूध- वजन कम करने के लिए आप रात को सोते समय जायफल वाला दूध भी पी सकते हैं. इसके लिए आप 1 कप दूध में 1 चौथाई चम्मच जायफल पाउडर डालकर मिला लें. अब इसे गुनगुना पीएं. इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

ये भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी होने पर दिखने लगेंगे ये लक्षण, इस तरह दूर करें एनीमिया

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget