एक्सप्लोरर

खाना खाने में जल्दबाजी करने से हो सकते हैं बीमार, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

क्या आप भी जल्दबाजी में खाना खाते है? जल्दी-जल्दी खाने से हो सकती है कई सारी परेशानियां.

आजकल हर कोई सारे काम जल्दी-जल्दी करना चाहता है. फिर चाहे वो कोई काम हो, किसी तरह की बातचीत हो, खाना बनाना हो या फिर हो खाना खाना. आपको बता दें इसमें सबसे हानिकारक जल्दी-जल्दी में भोजन करना होता है, जो आपकी सेहत को बेहद नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल जल्दी-जल्दी खाने से खाना ठीक तरीके से पच नहीं पाता है. इतना ही नहीं, आपकी इस आदत से कई सारी बीमारियां भी हो जाती हैं, जिससे आपके शरीर को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. कुछ लोग हड़बड़ी में या काम के प्रेशर के कारण जल्दी जल्दी खाते हैं. कुछ लोगों की आदत होती है जल्दी-जल्दी खाने की, फिर चाहे काम हो न हो वह जल्दी ही खाना पसंद करते है. उन्हें इस बात का एहसास कभी नहीं होता है कि वह कुछ गलत कर रहे हैं. ऐसे में इन बातों का जानना बहुत ज्यादा जरूरी है कि जल्दी-जल्दी खाने से किस तरह की परेशानियां होने लगती है. तो चलिए जानिए बिना चबाए और जल्दी भोजन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं.

1- अपच की समस्या- अक्सर ऐसा होता है कि जब आप जल्दबाजी में खाना खाते हो तो मुंह में सलाइवा सही से काम नहीं कर पाता है तो कार्ब्स सही तरीके से पच नहीं पाता है, जिससे अपच की परेशानी होती है. इतना ही नहीं बल्कि ऐसा भी होता है कि इससे भोजन बिना ब्रेकडाउन हुए ही भोजन नाली में पहुंच जाता है. ऐसी स्थिति में डाइजेस्ट होने की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको खाना अच्छी तरह से चबा चबाकर खाना चाहिए, ताकि खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो जाए.

2- मधुमेह होने की समस्या- दरअसल, जल्दबाजी में खाने से वजन काफी बढ़ जाता है, जिससे डाइबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है. आपको बता दें मोटे हो जाने पर इंसुलिन रेजिस्टेंस हो जाता है और इससे टाइप-2 डाइबिटीज होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.

3- चोकिंग हो सकती है- दरअसल, जब आप जल्दबाजी में खाते हैं तो खाना कई बार गले में अटक जाता है जिससे चोकिंग होने लगती है. चोकिंग एक ऐसी परेशानी है जो आपकी जान के लिए खतरा बन सकती है. ऐसे में चोकिंग से बचने के लिए अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाना खाएं.

4- मोटापा की समस्या- दरअसल, जल्दी-जल्दी खाना मोटापे की समस्या को भी जन्म देती है. आपको बता दें जब आप चबा-चबाकर खाते हैं तो इससे आपके ब्रेन को खाने का संकेत मिलता है कि आपने खाना खाया है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है. वहीं, दूसरी ओर जब आप जल्दबाजी में खाते है तो ब्रेन को संकेत नहीं मिल पाता है और आपको भूख ज्यादा लगती है. जिस वजह से आप ज्यादा खाते हो और इस तरीके से वजन बढ़ जाता है. मोटापा से दूर रहने के लिए 1 निवाले को कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 32 बार चबाएं.

5- अन्य समस्या- किसी भी शरीर की कार्यप्रणाली एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. ऐसे में व्यक्ति को एक समस्या होने पर साथ में और भी समस्या होने लगती है. जैसे मेटाबॉलिक सिंड्रोम, हार्ट डिजीज, गुड कोलेस्ट्रॉल की कमी, स्ट्रोक आदि जैसी परेशानियां जन्म लेने लगती है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में खाएं हरे बादाम, दिल और इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Independence Day15 August:15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget