एक्सप्लोरर

Health Tips: लाल चावल खाने से दिल रहता है दुरुस्त, वजन घटाने में है मददगार

कुछ अध्‍ययनों में भी कहा गया है कि लाल चावल खराब कोलेस्‍टॉल को कम करने और दिल को स्‍वस्‍थ रखने में मदद कर सकता है. अधिकतर लोग सफेद चावल खाते हैं, जबकि सफेद चावल के बजाए आप चावल के कई स्‍वस्‍थ विकल्‍पों को अपना सकते हैं.

नई दिल्ली: जो लोग अपनी सेहत को लेकर हमेशा अलर्ट रहते हैं वे अपने खानपान में हर चीज काफी सोच समझकर शामिल करते हैं. अगर हम चावल की बात करें तो बाज़ार में आजकल कई तरह की चावल की किस्में मौजूद हैं और अब लोग सामान्य चावल की बजाय लाल चावल खाना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि लाल चावल में ज्यादा फाइबर और पोषक तत्व होते हैं. आपने कई तरके चावलों के नाम सुने होंगे और शायद खाए भी होंगे. लेकिन क्‍या आपने कभी लाल चावल खाया है? लाल चावल आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.

यह आपको वजन घटाने से लेकर दिल को स्‍वस्‍थ रखने और डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि अधिकतर लोग सफेद चावल खाते हैं, जबकि सफेद चावल के बजाए आप चावल के कई स्‍वस्‍थ विकल्‍पों को अपना सकते हैं. जैसे काले, भूरे या फिर लाल चावल, यह आपको स्‍वाद के साथ सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं. आइए यहां हम आपको लाल चावल खाने के कुछ अद्भुत फायदे बताते हैं.

1. कैंसर के खतरे को कम करता है रेड राइस एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसे एंथोसाइएनिन्स भी कहते है. यह एंथोसाइएनिन्स गहरे बैंगनी और लाल रंग के फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं. यह शरीर में होने वाली जलन, एलर्जी व कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है.

2. वजन घटाने में उपयोगी रेड राइस में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो कि पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद है और इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है. यह आपको मोटापे से बचाता है क्योंकि इसे खाने के बाद पेट देर तक भरा हुआ रहता है जिससे आप जरूरत से ज्यादा नहीं खाते. जब वजन घटाने की बात आती है तो घी, मक्खन के साथ चावल को भी हटा दिया जाता है. परन्तु फिट दिखने और वजन घटाने में रेड राइस का सेवन जरूरी है.

3. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है लाल चावल को एंथोसायनिन नामक एक यौगिक से अपना अनूठा रंग मिलता है, जो भूरे चावल से अधिक एंटीऑक्सिडेंट लाभ प्रदान करता है. लाल चावल आयरन और मैंगनीज का एक बड़ा स्रोत है. इसमें फ्लेवोनोइड्स है, जो कोशिका के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और शरीर के भीतर फ्री रेडिकल्‍स को कम करते हैं. इसके अलावा, यह इंफ्लमेशन, एलर्जी और विभिन्न प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करता है.

4. अस्‍थमा से लड़ने में सहायक लाल चावल का नियमित सेवन अस्थमा से लड़ने में मदद कर सकता है. क्‍योंकि लाल चावल में मैग्नीशियम की अच्‍छी मात्रा होती है और मैग्‍नीशियम की मात्रा शरीर के भीतर ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाती है, यह समग्र श्वसन प्रणाली के लिए अच्छा है.

5. मधुमेह से बचाव करता है लाल चावल का लाल रंग इसमें पाए जाने वाले भरपूर लौह तत्व की वजह से होता है. यह चावल शरीर में इन्सुलिन और ब्लड शुगर को संतुलित करता है. इसके सेवन से डायबटीज-2 से बचाव होता है. लाल चावल में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए जो लोग चावल से परहेज कर रहे हैं, खासकर डायबिटीज रोगी, वह इस चावल का सेवन कर सकते हैं. यह फाइबर युक्त होने के साथ पाचन और मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ावा देता है.

6. दिल की बीमारियों को रखता है दूर लाल चावल दिल को स्‍वस्‍थ रखने में भी मददगार होता है. यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोग की संभावनाओं को कम करने में मदद करता है. कुछ अध्‍ययनों में भी कहा गया है कि लाल चावल खराब कोलेस्‍टॉल को कम करने और दिल को स्‍वस्‍थ रखने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें:

Health Tips : अगर आप पीते हैं गर्म पानी तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget