एक्सप्लोरर

Meat Eaters' Alert: हफ्ते में तीन दिन प्रोसेस्ड मीट का सेवन, यानी नौ बीमारियों का जोखिम- रिसर्च

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च में पाया गया है कि हफ्ते में तीन या उससे अधिक दिन मीट का सेवन करने से हार्ट डिजीज, डायबिटीज सहित नौ बीमारियों का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है.

नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए मीट पसंदीदा भोजन है लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से लेन के देने पड़ सकते हैं. एक ताजा रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मीट का लगातार सेवन नौ तरह की गैर-कैंसर की बीमारियों की आशंका को कई गुना बढ़ा देती है. यूके के रिसर्चरों ने इन बीमारियों और मीट के बीच का सीधा संबंध लोगों के सामने लाया है. रिसर्चर ने अपनी रिसर्च में पाया है कि जो व्यक्ति मीट का सेवन नियमित तौर पर करता है, उसमें हार्ट डिजीज, डायबिटीज, न्यूमोनिया और कुछ अन्य गंभीर बीमारियों के होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है. डब्ल्यूएचओ ने भी किया था आगाह इससे पहले की रिसर्च में पाया गया था कि रेड मीट या प्रोसेस्ड मीट के ज्यादा सेवन से आंत का कैंसर हो सकता है, लेकिन पहली बार इस रिसर्च में हार्ट डिजीज, डायबिटीज, न्यूमोनिया जैसी बीमारियों का सीधा संबंध मीट से जोड़ा गया है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने अपनी रिसर्च में पाया है कि प्रोसेस्ड मीट या पॉल्ट्री मीट को सप्ताह में तीन दिन खाया जाए तो यह 9 अलग-अलग तरह की बीमारियों के जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है. यह रिसर्च विश्व स्वास्थ्य संगठन के उस दावे को भी मजबूत करती है जिसमें डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया था कि मीट खासकर रेड और प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. 5 लाख लोगों पर अध्ययन रिसर्चरों ने अपनी बात को साबित करने के लिए ब्रिटेन मे मीडिल एज के लगभग 5 लाख लोगों पर 8 साल तक अध्ययन किया. इनके हेल्थ रिकॉर्ड को विभिन्न अस्पतालों से खंगाला और इनकी डाइट और मेडिकल हिस्ट्री पर विश्लेषण किया. विश्लेषण में पाया गया कि जिन व्यक्तियों ने सप्ताह में तीन दिन या उससे ज्यादा मीट का सेवन किया है, उनके हेल्थ पर मीट का सेवन नहीं करने वालों की तुलना में विपरीत असर पड़ा है. यूनिवर्सिटी के नूफील्ड डिपार्टमेंट ऑफ पॉपुलेशन हेल्थ के विशेषज्ञ डॉ केरेन पेपियर ने बताया कि जो व्यक्ति रोजाना 70 ग्राम अनप्रोसेस्ड रेड मीट या प्रोसेस्ड मीट का सेवन करता है, उसमें डायबीटिज होने की आशंका 30 प्रतिशत जबकि हार्ट डिजीज होने की आशंका 15 प्रतिशत बढ़ जाती है. इसी तरह 30 ग्राम पॉल्ट्री मीट यानी चिकेन का रोजाना सेवन करने से डायबिटीज होने की आशंका 14 प्रतिशत और गैस्ट्रो ऑसोफेजियल रिफलेक्स होने की आशंका 17 प्रतिशत बढ़ जाती है. क्यों है ज्यादा खतरा डॉ केरेन के मुताबिक अनप्रोसेस्ड रेड मीट या प्रोसेस्ड मीट में सैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक पाया जाता है जो शरीर में लो डेनसिंटी लाइपोप्रोटीन की मात्रा का बढ़ा देता है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है. नतीजा दिल से संबंधित कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. रेड मीट का रोजाना सेवन करने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती है हार्ट डिजीज, न्यूमोनिया, डायवर्टिकुलर डिजीज, कोलोन पॉलिप, डायबिटीज, गैस्ट्रो ऑसोफेजियल रिफलेक्स डिजीज, गैस्ट्रिक, ड्यूडेनाइटिस और गॉल ब्लैडर डिजीज. ये भी पढ़ें Health Tips: नीम के पत्ते चबाने से मिलते हैं शानदार फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान Health Tips: लिवर को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो डाइट में शामिल करें ये शानदार फूड्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget