एक्सप्लोरर

सर्दियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, कम लगेगी सर्दी, रहेंगे बिल्कुल फिट

सर्दियों में गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स खाने के कई लाभ मिलते हैं. आइए जानते हैं कि सर्दी के मौसम में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए.

सर्दियों के मौसम में हमें अकसर सर्दी-खांसी, इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अपने खान-पान में सुधार करके इन से बचा जा सकता है. कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते हैं जिसे सर्दियों में खाने से हम पूरी तरह से फिट रह सकते हैं. कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिसकी तासीर गर्म होती हैं. जिसे सर्दियों में खानें से राहत मिलता है. ठंड में गर्म तासीर वाली चीज खाने से राहत मिलती है. ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और वायरस व इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति को बढ़ाते हैं, ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सर्दी से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स कौन से हैं? 

अखरोट 
अखरोट एक ऐसा ड्राइ फ्रूट है जिसकी तासीर गर्म होती है. सर्दियों के मौसम में अखरोट का सेवन करना खासतौर पर लाभदायक होता है क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म करता है. अखरोट में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी मिलकर ऊर्जा प्रदान करते हैं और शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करते हैं. सर्दियों में नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्म रखा जा सकता है और ठंड व बीमारियों से बचा जा सकता है. 

बादाम 
बादाम की तासीर गर्म होती है और यह हमारे शरीर का तापमान बरकरार रखने में मदद करती है.बादाम में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी मिलकर शरीर को गर्माहट प्रदान करते हैं और ठंड का असर कम करते हैं. सर्दियों में रोजाना बादाम का सेवन करने से हम खुद को ठंड, सर्दी-खांसी और अन्य बीमारियों से बचा सकते हैं. 

काजू
काजू में कैलोरीज़ और वसा की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को गर्म रखती है. सर्दियों में रोजाना काजू खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और वायरस व इन्फेक्शन से बचा जा सकता है. शरीर भी अंदर से गर्म बना रहता है. 

पिस्ता 
पिस्ता की गर्म तासीर सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म करने का काम करती है. पिस्ता में कैलोरीज, कार्ब्स, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन B6, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स होते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget