एक्सप्लोरर

क्या दूध पीने से दिल की बीमारी का खतरा होता है कम, रिसर्च में हुआ ये खुलासा

दूध लंबे समय से अपने स्वास्थ्य फायदों के लिए जाना जाता रहा है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और शरीर को विटामिन और प्रोटीन उपलब्ध कराता है. अब, एक ताजा रिसर्च में उसका संबंध दिल की बीमारी में कमी से जोड़ा गया है.

दूध पर वैश्विक रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है. एक ग्लास दूध का नियमित इस्तेमाल स्पष्ट रूप से दिल की बीमारी के खतरे को कम कर सकता है. शोधकर्ताओं की टीम ने दूध पीनेवालों में कोलेस्ट्रोल का कम लेवल भी पाया. रिसर्च को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित किया गया है. यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया, साउदर्न ऑस्ट्रेलियन हेल्थ एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड के शोधकर्ताओं ने अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों के करीब 20 लाख डेटा को जांचा.

क्या दूध पीने से दिल की बीमारी का खतरा होता है कम?

उन्होंने आदतन दूध पीनेवालों की पहचान में मदद के लिए जेनेटिक्स का इस्तेमाल किया. रिसर्च के दौरान उन्होंने पाया कि जेनेटिक वेरिएशन वाले लोगों की दूध पीने की अधिक संभावना थी. दूध सेवन के बारे में सर्वेक्षण के साथ मिलाकर उन्होंने इस जानकारी का इस्तेमाल ये जानने में किया कि कैसे दूध पीने से स्वास्थ्य के नतीजे जैसे बीमारी का खतरा जुड़ सकता है. उन्होंने पाया कि नियमित दूध पीनेवालों का बॉडी मास इंडेक्स ज्यादा है, लेकिन कोलेस्ट्रोल की अच्छी और बुरी दोनों किस्में में कमी का पता चला, और कार्डियो-वैस्कुलर रोग होने का खतरा 14 फीसद कम हो गया. पूर्व के रिसर्च में बताया गया था कि सैचुरेटेड फैट्स का संबंध दिल की बीमारी के अधिक खतरे से हो सकता है. लेकिन, ताजा रिसर्च के मुताबिक, सैचुरेटेड फैट में भरपूर दूध का संबंध स्वास्थ्य के खतरे से उस तरह जुड़ता हुआ नजर नहीं आया जैसा कि फैटी फूड्स जैसे रेड मीट से जुड़ता है.

Weight Loss: वजन कम करना है तो रोज सुबह पीएं Apple Cider Vinegar, जानिए किस समय पीने से मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

Blood Sugar: कोरोना के बाद बढ़े हुए शुगर लेवल को कैसे करें कंट्रोल? जानिए आसान उपाय

पूर्व के रिसर्च से शोधकर्ताओं ने निकाले विपरीत नतीजे

यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग में न्यूट्रिशनिस्ट और शोधकर्ता प्रोफेसर विमल करानी कहते हैं, "हार्ट-हेल्दी डाइट में दूध को शामिल किया जा सकता है क्योंकि निश्चित रूप से नतीजे बताते हैं कि दूध का इस्तेमाल कार्डियो-वैस्कुलर बीमारी के खतरे का स्पष्ट मामला नहीं है. हालांकि, दूध पीनेवालों के बीच बॉडी मास इंडेक्स और शरीर के फैट में थोड़ी बढ़ोतरी मिली." उन्होंने कहा कि रिसर्च से ये स्पष्ट नहीं हुआ कि क्या डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद फैट की मात्रा कोलेस्ट्रोल लेवल कम करने में योगदान करती है या ये अज्ञात 'मिल्क फैक्टर' के कारण है. अलबत्ता, इसके पीछे एक संभावना ये हो सकती है कि दूध का इस्तेमाल आंत में मौजूद जीवित बैक्टीरिया को प्रभावित करता है, लेकिन इस सिलसिले में अभी और रिसर्च करने की जरूरत है ताकि पता चल सके कि कैसे दूध बीमारी के खतरे में भूमिका अदा करता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget