एक्सप्लोरर

पिज्जा लवर्स के लिए खुशखबरी, अब नए स्वाद में मिलेगा पिज्जा!

नई दिल्ली: डॉमिनोज पिज्जा ने मंगलवार को अपने एक सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद को ताजगीपूर्ण अंदाज में पेश किया. इसके अंतर्गत इसके सभी पिज्जा के स्वाद को पहले से अधिक बेहतर बनाया गया है लेकिन इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है

इसके पिज्जा में हुए सुधारों में एक नया सॉफ्ट और टेस्टी क्रस्ट, ज्यादा और पहले से बड़ी टॉपिंग्स, अधिक चीज और एक नये हर्बियर टोमैटो सॉस का इस्तेमाल शामिल है. इस नये सॉस को कैलिफोर्निया से आयात किये गये टमाटरों से बनाया गया है.

ऑल न्यू डॉमिनोज पिज्जा के लॉन्च को एक व्यापक विज्ञापन अभियान के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा. इसके प्रचार के लिए टेलीविजन, डिजिटल, प्रेस और रेडियो में विज्ञापन दिखाये जायेंगे.

इसके साथ ही इसके मौजूदा ग्राहकों को लक्षित कर उन तक पहुंच बनाने का प्रयास भी किया जायेगा.

डॉमिनोज पिज्जा का लुक अब बिल्कुल नया होगा और इसकी पेशकश एक आकर्षक ब्लू एण्ड व्हाइट पैकेजिंग में की जायेगी. इस पैकेजिंग पर यह भी दिखाया जायेगा कि नये डॉमिनोज में क्या बदलाव किये जा रहे हैं.

पिज्जा में इन सुधारों के बावजूद डॉमिनोज पिज्जा की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा और इससे कंपनी को ग्राहकों को अधिक बेहतर सेवायें प्रदान करने में मदद मिलेगी.

नये लॉन्च के बारे में बताते हुये जुबिलेंट फूडवर्क्‍स लिमिटेड के सीईओ प्रतीक पोटा ने कहा, " हम ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर उत्पाद को बेहतर बनाना चाहते थे. हम ग्राहकों को उनके पैसों का वाजिव मूल्य प्रदान करना चाहते थे. हमने यह सुनिश्चित किया कि लागत में कमी कर और अधिक दक्षता प्रदान कर इन सभी लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके. इस रणनीति के एक हिस्से के रूप में हमें आज हमारे पिज्जा में अब तक के सबसे बड़े अपग्रेड का अनावरण करते हुये बेहद खुशी हो रही है. "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

Embed widget