एक्सप्लोरर

क्या पार्क कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को बढ़ाते हैं? जानिए रिसर्च के नतीजा

नियमित तौर पर किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि शरीर और दिमाग दोनों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी सुझाव है कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहना कोविड-19 के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है. प्रकृति का संपर्क सकारात्मक शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य फायदे उपलब्ध करा सकता है. इसलिए, क्या आप सहमत हैं कि पार्क को महामारी के दौरान खोला जाना चाहिए?

कोरोना वायरस रोकने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया. स्कूल, दफ्तर, मॉल, जिम, थियेटर, सार्वजनिक खेल के मैदान और यहां तक कि पार्क को भीड़ रोकने के लिए बंद कर दिया गया. माना जाता है कि ये जगहें कोरोना वायरस के प्रसार में योगदान करते हैं. कुछ लोगों का तर्क हो सकता है कि पार्क सुरक्षित स्थान नहीं हैं और कोरोना वायरस के फैलाव को बढ़ा सकते हैं. लेकिन, Drexel University के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च में नतीजा निकाला है कि पार्क न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि महामारी के दौरान जरूरी भी हैं. 

सामाजिक अलगाव के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं पार्क
पार्क ने महामारी के दौरान सामाजिक अलगाव के नुकसान से राहत पहुंचाया है, बिना कोरोना वायरस के प्रसार को बढ़ाए हुए. Journal of Extreme Events में प्रकाशित रिसर्च में दावा किया गया है. शोधकर्ताओं ने फिलाडेल्फिया और न्यूयॉर्क के 22 छोटे और मध्यम आकार के पार्क में आनेवालों का महामारी की ऊंचाई के दौरान तीन महीनों यानी मई से जुलाई 2020 तक सर्वे किया.

आश्चर्यजनक रूप से, उन्होंने पार्क का इस्तेमाल और आसपास के प्रमाणित मामलों के बीच मजबूत पारस्परिक संबंध नहीं पाया. इसके बजाए, कोरोना वायरस का अत्यधिक ट्रांसमिशन पड़ोस की अतिसंवेदनशीलता के साथ अधिक निकटता से जुड़ा हुआ था. रिसर्च टीम की अगुवाई करनेवाले प्रोफेसर के हवाले से साइंस डेली में खबर दी गई, "शुरुआती अनुमान के बावजूद कि पार्क बड़े समूह के इकट्ठा होने का स्थल हो सकता है और कोरोना वायरस के प्रसार में योगदान दे सकता है, हमारे रिसर्च में पार्क के नजदीक पड़ोस में कोविड-19 के मामलों और उसका इस्तेमाल करनेवालों की संख्या के बीच मजबूत पारस्परिक संबंध नहीं मिला."

पार्क इस्तेमाल करनेवालों में थोड़ा मिला उच्च जोखिम का व्यवहार
शोधकर्ताओं ने ये भी जांचा कि कितना और किस तरह पार्क का इस्तेमाल किया गया और क्या पार्क में आनेवाले 'ज्यादा जोखिम' की गतिविधियों और व्यवहार में शामिल थे, जैसे स्पर्श वाले खेल का खेलना, मास्क नहीं पहनना या बिना ढंके खांसना, जो कोविड-19 के ट्रांसमिशन में योगदान देनेवाले माने जाते हैं. रिसर्च के नतीजों के मुताबिक, पार्क इस्तेमाल करनेवालों की अधिकतर संख्या ने उच्च जोखिम के व्यवहार का प्रदर्शन नहीं किया. कुल मिलाकर, पार्क इस्तेमाल करनेवालों का फिलाडेल्फिया में 22.7 और न्यूयॉर्क में 1.2 फीसद रिसर्च काल के दौरान बिना मास्क के चिह्नित किया गया. फिलाडेल्फिया में मात्र 0.7 फीसद और न्यूयॉर्क में 0.9 फीसद पार्क इस्तेमाल करनेवालों को अपना मुंह ढंके बिना बार-बार थूकते या खांसते देखा गया. शोधकर्ताओं का कहना है कि रिसर्च से सबूत नहीं मिला कि पार्क के इस्तेमाल से कोविड-19 के प्रसार में योगदान होता है, इसलिए उन्होंने महामारी के दौरान पार्क बंदी का समर्थन नहीं किया. लेकिन ये भी कहा कि अधिक व्यापक महामारी विज्ञान संबंधी रिसर्च की जरूरत है.

वजन बढ़ाने के लिए क्या करें, जानिए कैसी होनी चाहिए डाइट और एक्सरसाइज

सुबह जल्दी जगने से सेहत रहेगी फिट, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Aaj Ka Panchang 3 July 2026: आज कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी पर पंचक और भद्रा, देखें शुभ मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
आज कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी पर पंचक और भद्रा, देखें शुभ मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget