एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: रोज-रोज नहीं बनाना चाहते अदरक लहसुन का पेस्ट, तो इस तरह बनाकर स्टोर करें, हफ्तों तक खराब नहीं होगा

Kitchen Hacks: अगर आपको रोजाना अदरक लहसुन छीलकर पेस्ट बनाना मुश्किल लगता है तो आप इस तरह से अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाकर स्टोर करके रख सकते हैं. ये पेस्ट 6 महीने तक खराब नहीं होगा.

Ginger Garlic Paste: सर्दियां आते ही खाने में अदरक लहसुन का इस्तेमाल बढ़ जाता है. कई लोग सब्जी में डालने के लिए रोजाना अदरक लहसुन का पेस्ट बनाते हैं. जिसमें काफी समय लगता है. ऑफिस जाने वाली महिलाएं जिन्हें जल्दी-जल्दी सारा काम करना पड़ता है उनके लिए सुबह उठकर लहसुन छीलना और अदरक लहसुन का पेस्ट बनाना बड़ा झंझट का काम होता है. ऐसे में कई बार हम खाने में अदरक लहसुन का इस्तेमाल नहीं कर पाते, जिससे खाने का स्वाद भी फीका सा लगता है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप रोज-रोज अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के झंझट से मुक्ति पा सकते हैं. आप इस ट्रिक से लहसुन-अदरक के पेस्ट को 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं. 

6 महीने तक फ्रेश रहेगा लहसुन-अदरक का पेस्ट

1- सबसे पहले अदरक को छील लें और मोटे-मोट टुकड़ों में काट लें.
2- अब लहसुन को छीलकर कलियां निकाल लें. 
3- आप चाहें तो अदरक और लहसुन की मात्रा बराबर ले सकते हैं या फिर लहसुन थोड़ा ज्यादा रख सकते हैं.
4- अब इसे मिक्सी में अच्छी तरह से बारीक पीस लें.
5- अब इस पेस्ट को आइस ट्रे में चम्मच की मदद से डाल दें.
6- आइस ट्रे को प्लास्टिक रैपर से रैप कर के फ्रिजर में 12 घंटे के लिए रख दें.
7- जब अदरक लहसुन का पेस्ट जम जाए तो आइस क्यूब को निकालकर एक बड़े प्लास्टिक बैग में पैक कर दें और जिप लगा दें.
8- अब जब भी आपको अदरक-लहसुन का पेस्ट इस्तेमाल करना हो आप एक दो क्यूब्स अपनी जरूरत के हिसाब से निकाल लें. 
9- इस तरह आप अदरक-लहसुन के पेस्ट को 4 से 6 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं. 
10- अगर आपको 6 महीने से ज्यादा इसे चलाना है तो अदरक और लहसुन के पेस्ट जो किसी एयर टाइट कंटेनर में रख लें और ऊपर से 3 से 4 चम्मच विनेगर डाल दें.
11- इससे अदरक और लहसुन के पेस्ट का रंग थोड़ा बदल जाएगा, लेकिन आप इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.
12- अब जब भी इस्तेमाल करें विनेगर के नीचे से पेस्ट का इस्तेमाल करते रहें. सबसे आखिर में विनेगर वाला ऊपरी हिस्सा इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Winter Recipes: ठंड के मौसम में खुद को रखना चाहते हैं हेल्दी, इस तरह घर पर बनाएं गार्लिक वेजिटेबल सूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget