एक्सप्लोरर

सुबह उठते ही अगर कर लिए ये पांच काम, बॉडी बोलेगी 'THANK YOU'

जब आप सुबह उठते हैं, उस पहले एक घंटे को गोल्डन ऑवर भी कहा जाता है. अगर आप इस समय को अच्छी आदतों के साथ बिताते हैं तो पूरे दिन आपके अंदर पॉजिटिव सोच, फोकस और एनर्जी बनी रहती है.

आपने अक्सर सुना होगा कि जल्दी सोना और जल्दी उठना, इंसान को सेहतमंद और समझदार बनाता है. सुबह-सुबह किया गया हर एक छोटा काम आपके पूरे दिन को अच्छा बना सकता है. इससे आप एनर्जेटिक, खुश और हेल्दी महसूस करते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर हम रात को समय पर सो जाएं और सुबह जल्दी उठें तो हमारे शरीर और दिमाग को बहुत फायदा होता है. सुबह का समय बहुत खास होता है. जैसे ही हम उठते हैं, उस समय किया गया हर एक छोटा-सा काम हमारे पूरे दिन को बेहरत या खराब बना सकता है.

वहीं बहुत से लोग सोचते हैं कि दिन कैसा जाएगा, ये दिन पर ही निर्भर करता है. हालांक, हमारी सुबह की आदतें ही हमारे दिन को तय करती हैं. जब आप सुबह उठते हैं, उस पहले एक घंटे को गोल्डन ऑवर भी कहा जाता है, क्योंकि ये समय ऐसा होता है जब आपका शरीर और दिमाग दोनों बिल्कुल फ्रेश और एनर्जेटिक होते हैं. अगर आप इस समय को अच्छी आदतों के साथ बिताते हैं तो पूरे दिन आपके अंदर पॉजिटिव सोच, फोकस और एनर्जी बनी रहती है. तो आइए आज हम आपको सुबह उठते ही अगर कौन से पांच काम करें, जिससे आपकी बॉडी भी THANK YOU बोलेगी.

1. उठते ही एक लंबी अंगड़ाई लें

रातभर सोने के बाद हमारे शरीर की मसल्स और जोड़ों को एक्टिव करने के लिए अंगड़ाई लेना बहुत जरूरी है. ऐसा करना शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, दिमाग को एक्टिव करता है, नींद और सुस्ती दूर करता है और जोड़ों को फ्लेक्सिबल बनाता है. आप बेड पर लेटे-लेटे भी हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं. इससे दिन की अच्छी शुरुआत होती है. 

2. सबसे पहले पानी पिएं

सुबह उठने पर शरीर में पानी की कमी होती है. इसलिए उठते ही 1–2 ग्लास पानी जरूर पिएं. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, पेट साफ रहता है, वजन कंट्रोल में रहता है, साथ ही दिमाग और याददाश्त तेज होती है. वहीं ध्यान रखें कि पानी ठंडा नहीं, गुनगुना या नॉर्मल टेंपरेचर पर होना चाहिए और खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है. 

3. आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें

दिनभर स्क्रीन पर काम करने से आंखें थक जाती हैं. सुबह उठते ही आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारने से आंखें साफ होती हैं. जलन और सूजन कम होती है, साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ती है., लेकिन जब छींटे मारें तो मुंह में थोड़ा पानी रखें यह आयुर्वेदिक तरीका है और आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. 

4. ऑयल पुलिंग करें

सुबह उठते ही ऑयल पुलिंग करें यानी तेल से कुल्ला करें. इसमें आप तिल, नारियल या सरसों के तेल को मुंह में 5 से 15 मिनट तक घुमाते हैं. फिर उसे थूक देना होता है. इससे मुंह की बदबू दूर होती है, दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं, चेहरा ग्लोइंग बनता है और चेहरे की स्किन टाइट रहती है.

5. हेल्दी ब्रेकफास्ट करें

सुबह का खाना सबसे जरूरी होता है. आप फल, जूस, ओट्स, या हल्का और हेल्दी खाना ले सकते हैं. इससे दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है, शरीर एक्टिव रहता है और मूड भी अच्छा रहता है. सुबह भूखे पेट ज्यादा देर ना रहें, वरना थकावट और चिड़चिड़ापन हो सकता है. सुबह का खाना आपके पूरे दिन का फ्यूल होता है. इसलिए ब्रेकफास्ट को कभी न छोड़ें. इसमें आप फल, जूस, दलिया या पोहा, अंडा, टोस्ट, मूंग दाल चीला आदि खा सकते हैं. इससे आपको दिनभर काम करने की ताकत मिलती है.

यह भी पढ़ें: मानसून आते ही प्राइवेट पार्ट्स में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, गंभीर समस्या बनने से पहले करें ये बचाव

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम
पूजा घी और खाने वाले घी में क्या होता है अंतर? कैसे सेहत को पहुंचता है नुकसान
पूजा घी और खाने वाले घी में क्या होता है अंतर? कैसे सेहत को पहुंचता है नुकसान
Brain Tumor Symptoms: क्या सिरदर्द के साथ आते हैं चक्कर? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
क्या सिरदर्द के साथ आते हैं चक्कर? भूलकर भी न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget