एक्सप्लोरर

DIY Shampoo: घर में ऐसे बनाएं मॉइश्चर लॉकिंग हर्बल शैंपू, पूरी तरह हर्बल और केमिकल फ्री

Homemade Shampoo: घर में शैंपू बनाने का आसान तरीका आपको यहां बताया जा रहा है. पूरी तरह हर्बल और केमिकल फ्री शैंपू घरेलू चीजों के साथ तैयार कर सकते हैं. इसके उपयोग से आपके बालों में रूखापन नहीं आएगा.

Hair Care Tips: बालों में यदि नमी बनी रहे तो धूप, पसीना और गर्म हवाओं का असर भी बालों पर नहीं होता है. लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर शैंपू (Shampoo)कम या अधिक मात्रा में बालों से नमी (Hair Moisture) निकालने का काम करते हैं. ऐसे में बालों में रूखापन (Dryness)बढ़ जाता है. इसलिए आपके लिए यहां एक ऐसा हर्बल (Herbal) और बेहद आसान शैंपू बनाने की विधि लेकर आए हैं (DIY Hair Shampoo), जो आपके बालों की गहराई से सफाई (Deep Cleaning) करने के साथ ही बालों में मॉइश्चर लॉकिंग का काम भी करता है. यानी आपके बाल हेल्दी (Healthy Hair) रहेंगे और शाइन भी करेंगे...

आपको चाहिए ये चीजें

मॉइश्चर लॉकिंग शैंपू बनाना जितना आसान है, इसमें उपयोग होने वाले इंग्रीडिएंट्स भी उतनी ही आसानी से उपलब्ध हैं. और ये ज्यादातर चीजें आमतौर पर हर घर में होती हैं...

  • 2 चम्मच मिट्टी पाउडर
  • 6 चम्मच दही
  • 10 ड्रॉप सूरजमुखी का तेल (Sunflower Oil)
  • 2 बूंद पानी
  • इन सभी चीजों को मिक्स करें और आपका शैंपू तैयार है. अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप इन सभी चीजों की मात्रा को डबल कर लें.

उपयोग की विधि

  • आप इस शैंपू को लेप की तरह बालों में लगाएं. बालों की जड़ों (Scalp)में और लंबाई में लगाएं और 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें.
  • इसके बाद पानी से बाल धो लें. इस शैंपू को लगाने पर आपके बालों में झाग नहीं आएंगे लेकिन आपके बाल पूरी तरह क्लीन हो जाएंगे और बालों में नमी भी बनी रहेगी.

इस शैंपू को लगाने के फायदे

  • बालों में इस हर्बल शैंपू को लगाने का एक सबसे बड़ा फायदा तो आप जान गए कि यह बालों में नमी बनी रहती है और रूखापन बालों पर हावी नहीं हो पाता. लेकिन इस शैंपू को लगाने के और भी कई फायदे हैं. जैसे...
  • इस शैंपू में उपयोग होने वाली सभी इंग्रीडिऐंट्स पूरी तरह नैचरल हैं. दही और मुलतानी मिट्टी दोनों ही बालों को प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया फ्री बनाते हैं. इससे बालों में फंगल, बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं पनप पाता है.
  • मुलतानी मिट्टी मिनरल्स से भरपूर होती है. यह बहुत चिकनी होती है और एक तरह से नैचरल ब्लीच की तरह बालों पर काम करती है, जिससे बालों की जड़ों में जमा सीबम पूरी तरह साफ हो जाता है. 
  • मिनरल्स और नमी के गुणों से भरपूर मुलतानी मिट्टी बालों पर शैंपू और कंडीशनर दोनों का काम करती है, इसलिए आपको इस शैंपू से पहले बालों में ऑइल लगाने की भी जरूरत नहीं है और ना ही शैंपू के बाद कंडीशनर लगाने की. क्योंकि कंडीशनिंग के गुण मुलतानी मिट्टी में हैं और ऑइल के गुण आपको इस शैंपू से मिल जाते हैं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: क्यों झड़ते हैं बाल? जानें, कैसे रोका जा सकता है हेयर फॉल

यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में बदल लें अपना फेस पैक, ऐसे करें मुलतानी मुट्टी का उपयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget