एक्सप्लोरर

दिवाली 2018: लानी है चेहरे पर रंगत तो अपनाएं ये आसान घरेलु नुस्खे

नई दिल्ली: दिवाली में आप दमकना चाहती हैं लेकिन वक्त की कमी के कारण आप खुद को समय नहीं दे पा रही हैं तो आपको कुछ घरेलु नुस्खों को अपनाना चाहिए. जानिए, आपको क्या करना होगा.

  • दिवाली आने के साथ ही मौसम भी करवट लेता है. मौसम में ठंडक बढ़ जाने से होंठ, चेहरे, त्वचा और बालों पर ठंडक की मार साफ झलकने लगती है.
  • ठंडक बढ़ने से त्वचा में रूखापन आने के साथ ही त्वचा में चकते, फोड़े, फुंसिया, मुंहासे पैदा हो जाते हैं और बाल रूखे-सूखे होकर बेजान और निर्जीव लगने लगते हैं.
  • त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए सूखी त्वचा को जैल के साथ दिन में दो बार साफ करना चाहिए. क्लींजर से त्वचा की हल्के तरीके से मालिश कीजिए और विषैले पदार्थो को गीले कॉटन वूल से हटा दीजिए. इसके बाद त्वचा पर कॉटनवूल की मदद से गुलाब जल और त्वचा टॉनिक का प्रयोग कीजिए.
  • रात में सभी प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन शरीर से हटा देने चाहिए, क्योंकि इनसे त्वचा में रूखापन आ जाता है. इससे त्वचा का प्राकृतिक संतुलन भी बिगड़ जाता है, जिससे त्वचा में चकते, मुंहासे, पफोड़े, फुंसियां पैदा हो जाती हैं.
  • दिन में घर से बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए और यदि आप घर के अंदर रह रही हैं तो त्वचा पर मॉइस्चराइजर का उपयोग कीजिए. रूखी त्वचा के लिए रात्रि में क्लींजिंग के बाद नरीशिंग लगाकर इसे पूरे चेहरे पर मल लीजिए और बाद में कॉटनवूल की मदद से इसे साफ कर लीजिए. इसके बाद त्वचा पर सीरम लगा लीजिए. तैलीय त्वचा को भी मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है. अगर तैलीय त्वचा पर क्रीम लगाई जाए, तो कील-मुंहासे उभर आते हैं.
  • तैलीय त्वचा में नमी प्रदान करने के लिए एक चम्मच शुद्ध ग्लीसरीन में 100 मिली लीटर गुलाब जल मिलाएं. इस मिश्रण को फ्रिज में एयरटाइट जार में रखें. इस मिश्रण को क्लींजिंग के बाद उपयोग कीजिए. इससे त्वचा में तैलीयपन की बजाय नमी का प्रभाव आता है. त्वचा को साफ करने के लिए दूध या फेसवॉश का उपयोग करें.
  • फेसियल स्क्रब से चेहरे की त्वचा में लालिमा और चमक आती है. हफ्ते में दो बार फेसिअल स्क्रब का उपयोग करना चाहिए. दिन में घर में बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगा लीजिए. दिन में क्रीम लगाइए, पोषाहार लीजिए और रात में भी क्रीम व सीरम का उपयोग करना चाहिए.
  • त्वचा को रूखेपन से छुटाकारा पाने के लिए प्रतिदिन चेहरे पर 10 मिनट तक शहद लगाइए और बाद में इसे ताजे पानी से धो डालिए. यदि आप के आंगन में घृतकुमारी या एलोवेरा का पौध लगा है, तो इसके आंतरिक हिस्से की पत्तियों में मौजूद जेल को चेहरे पर नमी तथा ताजगी प्रदान करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है.
  • गाजर को घिसकर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं. गाजर विटामिन 'ए' से भरपूर मानी जाती है और सर्दियों में त्वचा को हेल्दी रखती है.
नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget