एक्सप्लोरर

40 की उम्र के बाद अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये फल, नहीं होगी कोलेजन की कमी

अगर आप 40 की उम्र के बाद भी अपनी डाइट में कुछ फल शामिल कर लें तो आपकी स्किन ज्यादा यंग दिखेगी, हड्डियां मजबूत रहेंगी और झुर्रियों से छुटकारा मिलेगा.इन फलों को खाने से आप अंदर से हेल्दी महसूस करेंगे.

Best Fruits for Skin after 40: उम्र 40 के पार होते ही शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं. स्किन ढीली लगने लगती है, चेहरे की चमक कम होने लगती है और हड्डियां भी पहले जैसी मजबूत नहीं रहती हैं. इसका एक बड़ा कारण है कोलेजन (Collagen) की कमी. जैसे-जैसे शरीर की उम्र बढ़ती है, कोलेजन घटने लगता है और कई दिक्कतें होने लगती हैं.

खासकर स्किन पहले जैसी जवां नहीं रह जाती हैं. ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर लें तो बॉडी में कोलेजन की कमी नहीं होगी. इससे आपकी स्किन खूबसूरत और टाइट बनी रहेगी. इन फलों के रोजाना सेवन से स्किन और सेहत दोनों दमकती रहेंगी, चाहे उम्र कुछ भी हो.

यह भी पढ़ें : क्या मोटापा कर रहा है दिमाग स्लो? ओबिसिटी और माइंड का ये कनेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

1. संतरा (Orange)

संतरा  विटामिन C का राजा होता है. इसमें भरपूर मात्रा में ये विटामिन पाया जाता है, जो कोलेजन बनाने के लिए सबसे जरूरी है. यह स्किन को टाइट, ग्लोइंग और यंग बनाता है. रोजाना एक संतरा खाने से आप फाइन लाइंस और झुर्रियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

2. अमरूद (Guava)

अमरूद सस्ता लेकिन सुपरफूड फल है. इसमें भी भरपूर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है. इसे सुबह या शाम के स्नैक में शामिल करें.

3. बेरीज (Berries)

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, जामुन जैसी बेरीज को एंटी-एजिंग फ्रूट्स कहा जाता है. इनमें एलाजिक एसिड और एंथोसायनिन होते हैं, जो स्किन (Skin) को डैमेज से बचाते हैं और कोलेजन की सुरक्षा करते हैं.

4. पपीता (Papaya)

पपीता झुर्रियों का दुश्मन होता है. इसमें विटामिन A, C, और E होते हैं, जो स्किन रिपेयर में मदद करते हैं. यह फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और कोलेजन टूटने से बचाता है. रोज सुबह थोड़ा पपीता खाना स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है.

5. कीवी (Kiwi)

कीवी एक ऐसा सुपरफ्रूट है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि हेल्थ के लिए भी कमाल है. इसमें विटामिन C की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. यह स्किन को यंग बनाए रखने में और कोलेजन प्रोडक्शन में बेहद कारगर है. इन फलों के अलावा कोलेजन के लिए हाइड्रेशन भी जरूरी है. इसलिए खूब पानी पिएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे और कोलेजन अच्छी तरह काम  कर सके.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Golgappa Water Recipe: क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका
क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget