एक्सप्लोरर

डेस्टिनेशन वेडिंग में इन बातों का रखें ध्यान

डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसी वेडिंग की योजना बनाते समय ऐसी कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं, जिससे बाद में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.

नई दिल्ली: डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसी वेडिंग की योजना बनाते समय ऐसी कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं, जिससे बाद में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. चलिए जानते हैं इसी से संबेधित कुछ टिप्स.

  • अगर आप इटली, फ्रांस, जापान, स्पेन या जर्मनी में शादी की योजना बना रहे हैं तो फिर स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके लिए किसी दुभाषिए की मदद लेकर आप अपनी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं.
  • अगर आप भारत या विदेश में शादी की योजना बना रहे हैं तो मौके के हिसाब से सही व्यंजनों के चुनाव पर ध्यान देना चाहिए. उदाहरण के लिए, अगर शादी भारत के बाहर है और आप मेहमानों के लिए भारतीय व्यंजनों की व्यवस्था करना चाहते हैं तो फिर आपको भारत से वेंडर ले जाना पड़ेगा और सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था करनी पड़ेगी.
  • शादी अगर भारत में हो रही है और आप चाहते हैं कि मेहमानों को सभी भारतीय राज्यों के पकवान और व्यंजन परोसे जाएं तो फिर आप भारत भर से संबंधित विशेषज्ञों को बुला सकते हैं और उनके लिए जरूरी प्रबंध कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर स्थानीय अधिकारियों की अनुमति लें.
  • शादी की ड्रेस तैयार करने के लिए सही डिजाइनर चुनना जरूरी है. ऐसे कई डिजाइनर हैं जो शादी के दौरान होने वाले विभिन्न समारोहों और कार्यक्रमों के हिसाब से ड्रेस तैयार करते हैं. अपने बजट में बेहतरीन ड्रेस पाने के लिए सही डिजाइनर चुनें.
  • डेस्टिनेशन वेडिंग में मेकअप पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है. मेकअप आर्टिस्ट के चयन और मौसम को ध्यान में रखते हुए परफेक्ट लुक अपनाने को लेकर भी आपको सावधानी रखनी होगी, जिससे आप सहज भी महसूस करें और आकर्षक भी दिखें.
  • अगर आप किसी खास तरीके से शादी करने की योजना बना रहे हैं तो शादी जहां होने जा रही है, उस जगह के बारे में अच्छी तरह से पता कर लें, ताकि अपने मनपसंद तरीके से शादी करने के लिए आप सारा बंदोबस्त सही तरीके से कर सकें.
  • आने और जाने के खर्च को देखते हुए कई मेहमान हो सकता है कि शादी में शामिल ना हों. केवल खर्च ही नहीं समय और दूरी के कारण भी ऐसा हो सकता है. इसलिए हो सकता है कि वे अंतिम क्षण में शादी में शामिल होने का अपना इरादा बदल दें. इसके लिए तैयार रहें.
ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How Many Whistles For Potatoes: कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget