एक्सप्लोरर

Dengue: डेंगू मरीजों में बढ़ा इस गंभीर बीमारी का खतरा, इलाज में हुई देरी तो जा सकती है जान

डेंगू मरीजों को एक नई बीमारी परेशान कर रही है. इसे कैपिलरी लीक नाम से जाना जाता है. डॉक्टर के मुताबिक अगर समय पर इलाज नहीं किया गया तो जान भी जा सकती है.

Dengue: भारत में हर साल डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. दिल्ली, बिहार, यूपी हो या कोलकाता डेंगू हर साल बरसात के बाद तहलका मचाता है. इस साल भी देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू चिंता का विषय बन गई है. सिर्फ इतना ही नहीं डेंगू के मरीजों में लिवर से जुड़ी समस्याएं भी देखी जा रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक होली फैमिली हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि हर दिन हॉस्पिटल में 6- 10 डेंगू के मरीज आ रहे हैं. इन मरीजों में लिवर और कैपिलरी लीक जैसी समस्याएं देखने को मिल रही है. इन मरीजों में ज्यादातर वैसे लोग हैं जिनकी उम्र 20 से 40 साल की है. 

कैपिलरी लीक है क्या?
डॉक्टरों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'कैपिलरी लीक' में नसों में किसी वजह से प्लाज्मा लीक होने लगता है. जिससे आसपास के टिश्यूज में फैलने लगता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है. जिससे दूसरे हेल्थ से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती है.  एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर 'कैपिलरी लीक' के मरीजों को समय पर इलाज नहीं किया गया तो इससे उनकी मौत भी हो सकती है. 

कैपिलरी लीक के प्रमुख लक्षण

बेचैनी चिड़चिड़ापन

डेंगू होने के बाद आप लगातार चिड़चिड़ापन से गुजर रहे हैं या बैचेनी हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से मिले. 

थकान

डेंगू के बाद थकान होना लाजमी है लेकिन हमेशा शरीर में थकान है या किसी काम को करने में मन नहीं लग रहा है तो आप तब भी डॉक्टर से मिल सकते हैं. 

पेट में तेज दर्द

पेट के दर्द को इग्नोर नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह भी कैपिलरी लीक का लक्षण हो सकते हैं. 

मांसपेशियों में दर्द

हमेशा बॉडी में थकावट और मांसपेशियों में दर्द रहता है तब भी ये बीमारी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. 

बार-बार प्यास लगना

डेंगू होने के बाद आपको लगातार पानी पीने का मन कर रहा है तो भी टेंशन की बात है. इस शुरुआती लक्षण को भूल से भी इग्नोर न करें. 

अचानक से शरीर का वजन बढ़ना

डेंगू होने के बाद अचानक से आपका शरीर का वजन बढ़ रहा है तो आप पहले कंट्रोल करने की कोशिश करें और तब भी कंट्रोल न हो तो फिर आप तुरंत डॉक्टर से मिले.

बताते चलें कि हर साल की तरह इस साल भी डेंगू ने कहर बरपा के रखा हुआ है. अब तक कई राज्यों में हजारों लोग इस गंभीर बीमारी के चपेट में आ चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ इस बीमारी से कई लोग मौत की घाट भी उतर चुके हैं. डेंगू को लेकर देश में डर का माहौल बना हुआ है.दरअसल डेंगू के मरीज को और भी दूसरी तरह की बीमारी हो रही है. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget