एक्सप्लोरर

चॉकलेट में होता है लेड और कैडमियम... जानिए ये किन जानलेवा बीमारियों का बन सकता है कारण

हाल के एक अध्ययन में चॉकलेट में सीसा और कैडमियम जैसी भारी धातुओं की मात्रा बेहद खतरनाक स्तर तक पाई गई है. जानें क्या कहता है रिपोर्ट...

चॉकलेट दुनियाभर में खाया और पसंद किया जाता है. चॉकलेट का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है. लेकिन क्या आपको पता है कि जो चॉकलेट आप खाते हैं उसमें सबसे ज्यादा लेड और कैडमियम जैसी हैवी मेटल पाये जाते हैं. जो बहुत ही खतरनाक होता है. यह बच्चों के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है.  ऐसे में हाल ही में एक अध्ययन ने चॉकलेट उत्पादों में लेड और कैडमियम जैसी हानिकारक भारी धातुओं की उच्च मात्रा पाई गई है.

रॉयटर्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में अमेरिका के एक गैर-लाभकारी संगठन कंज्यूमर रिपोर्ट्स ने चॉकलेट के विभिन्न उत्पादों की जांच की. इस जांच में पाया गया कि जांच किए गए 48 चॉकलेट उत्पादों में से लगभग एक-तिहाई उत्पादों में लेड और कैडमियम जैसी भारी धातुओं की मात्रा खतरनाक स्तर तक पाई गई. संगठन ने अमेरिका की सबसे बड़ी चॉकलेट निर्माता कंपनियों में से एक हर्शीस से अपने उत्पादों में इन भारी धातुओं की मात्रा कम करने का अनुरोध किया है. अध्ययन में डार्क चॉकलेट बार, मिल्क चॉकलेट बार, कोको पाउडर, चॉकलेट चिप्स सहित कुल 48 उत्पादों की 7 श्रेणियों की जांच की गई थी. इनमें से 16 उत्पादों में लेड या कैडमियम या दोनों की संभावित रूप से हानिकारक मात्रा पाई गई. 

कैंसर जैसे बीमारियों का बनता है कारण 
इस अध्ययन में पाया गया कि कई चॉकलेट में लेड और कैडमियम जैसी भारी धातुओं की मात्रा बहुत अधिक थी. ये धातुएं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं. दीर्घकालीन लेड के सेवन से दिमाग की क्षति, किडनी की बीमारी और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, कैडमियम के लंबे समय तक सेवन से हड्डियों का क्षरण, फेफड़ों और लीवर को नुकसान पहुंच सकता है. इन धातुओं का लंबे समय तक सेवन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का भी कारण बन सकता है. 

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक
चॉकलेट में मौजूद सीसा और कैडमियम गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं. गर्भावस्था के दौरान इन धातुओं का सेवन गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अचानक कैसे आ जाता है हार्ट अटैक, कितनी देर में हो जाती है मौत?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Roof Leakage Signs: छत टपकने से पहले घर में दिखते हैं ये बदलाव? मानसून में भारी नुकसान से पहले हो जाएं अलर्ट
छत टपकने से पहले घर में दिखते हैं ये बदलाव? मानसून में भारी नुकसान से पहले हो जाएं अलर्ट
Expensive Fruits During Monsoon: बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल हो जाते हैं महंगे? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल हो जाते हैं महंगे? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
Roti Pizza Recipe : बासी रोटी को फेंकने की गलती मत करना! 5 मिनट में ऐसे बनेगा बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा
बासी रोटी को फेंकने की गलती मत करना! 5 मिनट में ऐसे बनेगा बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा
Crispy Medu Vada: क्या मेदू वड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट नहीं बनते? आज ही नोट करें ये सीक्रेट टिप्स
क्या मेदू वड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट नहीं बनते? आज ही नोट करें ये सीक्रेट टिप्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget