एक्सप्लोरर

Cracked Dry Skin: हाथों में रूखापन...फट रही स्किन? तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी निजात

उचित देखभाल की कमी की वजह से हाथों का फटना, रूखापन जैसी परेशानियां बढ़ती चली जाती हैं. कई बार तो ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि हथेलियों से ब्लीडिंग तक होने लगती है.

कठोर साबुन, केमिकल प्रोडक्ट और अगरबत्ती जैसी चीज़ों के कॉन्टैक्ट में आने की वजह से कई बार हमारे हाथ फटने लगते हैं और रुखे हो जाते हैं. ऐसा अक्सर उन महिलाएं के साथ ज्यादा देखा जाता है, जो घरेलू काम करती हैं. उचित देखभाल की कमी की वजह से ये परेशानियां बढ़ती चली जाती हैं. कई बार तो ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि हथेलियों से ब्लीडिंग तक होने लगती है. अगर आप इन दिनों ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं तो हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको इन दिक्कतों से निजात पाने में काफी मदद मिलेगी और आपके हाथ भी मुलायम रहेंगे.  

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नारियल का तेल: नारियल का तेल शरीर की कई समस्याओं के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. हाथों के फटने से लेकर पैरों के फटने तक इनका इस्तेमाल कई दिक्कतों को दूर करने के लिए किया जाता है. बालों से जुड़ी परेशानियों के लिए भी ये काफी फायदेमंद माना जाता है. ये तेल आमतौर पर ज्यादातर घरों में मौजूद होता है. इस तेल के इस्तेमाल से हाथों का रूखापन दूर करने में काफी मदद मिलती है. ये आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है. इससे हाथों की खुश्की भी दूर होती है. हाथों की खुश्की दूर करने के लिए इस तेल की कुछ बूंदों को अपनी हथेलियों पर डालें. धीरे-धीरे अपने पूरे हाथों पर इसे रगड़ें. ऐसा रोजाना करने पर आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे. 

एलोवेरा: एलोवेरा में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. ये न सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि बालों की भी कई समस्याओं को दूर कर सकता है. मेडिकल साइंस के मुताबिक, रूखी त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है और रूखापन भी दूर होता है. आपको बस हाथों पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लेना है. फिर इसे हाथों पर अच्छी तरह मलना है. 

ऑट मिल का इस्तेमाल: ऑट में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. एक अध्ययन के मुताबिक, ये स्किन की ड्राईनेस को दूर करने में काफी मददगार है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप पहले ओटमील पाउडर और पानी का एक पेस्ट बनाएं. इसे रोजाना अपने हाथ पर लगाएं. ये आपके हाथों को मुलायम बनाने का काम करेगा.

शहद का इस्तेमाल: हाथों का रूखापन दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल भी आराम से किया जा सकता है. शहद में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. ये त्वचा में निखार लाने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट बनाने का काम भी करता है. आपको बस अपने हाथों पर शहद लगाना है और करीब 10 से 15 मिनट के लिए इसे छोड़ देना है. इसके बाद पानी से धो लेना है.

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल: आप हाथों के रूखेपन की समस्या को दूर करने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ये आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है. आपको हाथ धोकर पेट्रोलियम जेली से अच्छी तरह मसाज करनी है. फिर इसे कुछ घंटों के लिए लगे रहने देना है.

ये भी पढ़ें: पिज्जा से लेकर चॉकलेट तक, जानिए ऐसी 10 अनहेल्दी चीज़ें खाने के बाद आपको कितना 'वॉक' करना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा
Plague Bacteria: कितने कम तापमान पर भी जिंदा रहता है प्लेग का वायरस, कितनी बार हुआ म्यूटेट?
कितने कम तापमान पर भी जिंदा रहता है प्लेग का वायरस, कितनी बार हुआ म्यूटेट?

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम

Embed widget