एक्सप्लोरर

Covid vaccine के लिए चैलेंज ट्रायल के एक वॉलेंटियर का खुलासा, दो हफ्ते तक बंद रहने की कही बात

ब्रिटेन पहली बार कोविड-19 वैक्सीन के लिए चैलेंज ट्रायल करने जा रहा है.एक वॉलेंटियर ने खुलासा किया है कि दो हफ्ते तक लॉक अप रहना होगा.

Covid-19: वैक्सीन के चैलेंज परीक्षण में शामिल होने वाले 18 साल के वॉलेंटियर ने खुलासा किया है कि उन्हें दो सप्ताह तक लॉक अप में रखा जाएगा. गौरतलब है कि ब्रिटेन दुनिया का पहला कोविड-19 मानव चैलेंज ट्रायल जनवरी में करने जा रहा है. जिसमें स्वस्थ वॉलेंटियर को जानबूझ कर कोरोना वायरस से संक्रमित किया जाएगा. इसका मकसद प्रयोगात्मक वैक्सीन के असर का पता लगाना होता है.

चैलेंज ट्रायल के वॉलेंटियर ने किया खुलासा

परीक्षण में शामिल वॉलेंटियर अलास्टेयर फ्रेजर उरकुहर्ट ने बीबीसी रेडियो के एक कार्यकर्म में बताया, “मैं परीक्षण में शामिल होने के लिए इसलिए तैयार हो गया क्योंकि ये हजारों लोगों की जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है और जल्द ही दुनिया को महामारी से बाहर निकाल सकता है.” हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि किस वैक्सीन का परीक्षण किया जाएगा.

चैलेंज ट्रायल में शामिल वॉलेंटियर को पूर्वी लंदन के एक क्लीनिक में दो सप्ताह तक रखकर मुआयना किया जाएगा. इस दौरान परीक्षण में शामिल 100-200 वॉलेंटियर में से कुछ को थोड़ा ज्यादा समय तक वायरस के लक्षण में कमी नहीं आने पर बंद रहना पड़ सकता है. वॉलेंटियर ने कहा, “मैं क्लीनिक में परीक्षण के जारी रहने तक रहूंगा. जाहिर है परीक्षण का हिस्सा नहीं बननेवाले को हम संक्रमित नहीं कर सकते. इसलिए हर वॉलेंटियर को जैव नियंत्रण में रहने की जरूरत होगी.”

कोविड वैक्सीन के लिए पहली बार चैलेंज ट्रायल

चैंलेज ट्रायल आम तौर पर वैज्ञानिक वैक्सीन विकसित करने के लिए करते हैं. मलेरिया, टायफायड और फ्लू में चैलेंज ट्रायल किया गया है. लेकिन कोरोना वायरस के मामूली लक्षण वाले लोगों के इलाज में अब पहली बार किया जा रहा है.  18वीं सदी में एडवर्ड जेनेर ने आठ साल के लड़के पर पहली बार चैलेंज ट्रायल किया था. उन्होंने वॉलेंटियर को काउपॉक्स वायरस की वैक्सीन लगाकर उसे चेचक से संक्रमित किया. उनका मकसद ये पता लगाना था कि क्या बच्चे को बीमारी से सुरक्षा मिली या नहीं.

महामारी की शुरुआत में चैलेंज परीक्षण को कोरोना वायरस के लिए नजरअंदाज किया जाता रहा है. वैज्ञानिकों को वॉलेंटियर पर वायरस के संक्रमण से होनेवाले प्रभाव का डर था. लेकिन शोध से पता चला है कि चैलेंज ट्रायल कोरोना वायरस पर भी किया जा सकता है. बताया जाता है कि युवा और स्वस्थ वॉलेंटियर को कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का खतरा ‘बहुत कम’ होता है. प्रोफेसर पीटर होर्बी कहते हैं, “चैलेंज ट्रायल का लंबा इतिहास रहा है. इससे विज्ञान को आगे बढ़ाने और बीमारी की बेहतर समझ पैदा करने में मदद मिलती है. इसके अलावा तेजी से वैक्सीन का निर्माण भी किया जा सकता है.”

Weight Loss Diet Tips: 50 के बाद भी महिलाएं घटा सकती हैं वजन, जानिए कैसे लाएं डाइट और लाइफ स्टाइल में बदलाव

दूसरे सीरो सर्वे से पहले बोले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन- कोरोना के खिलाफ भारत में नहीं विकसित हुई है हर्ड इम्यूनिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
World Emoji Day: ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?
ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget