एक्सप्लोरर

6 महीने तक बच्चे रहे गैर-हाजिर, गर्मी की छुट्टी स्कूल में गुजारने की सजा, पढ़ें- अदालतों के दिलचस्प फैसले

जुर्म पर अदातल के कुछ फैसले मुल्क की तारीख का हिस्सा बन जाते हैं.दुनिया में कुछ ऐसा अनोखा इंसाफ हुआ है जिसके चर्चे आज भी होते हैं.

हर मुल्क की अपनी न्यायिक प्रक्रिया होती है. जिसके मुताबिक मुजरिमों को सजा दी जाती है. सजा का संबंध जुर्म की गंभीरता से होता है. मगर दुनिया में कुछ फैसले हुए हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. आज भी जब उन सजाओं का जिक्र किया जाता है तब इंसाफ करने के अनोखे तरीके अचरज में डाल देते हैं.

ब्रिटेन में 2 बच्चों को अदालत ने परिंदों के नाम याद करने की सजा दी. बच्चों ने अपने एयरगन से उनका शिकार किया था जिनके शिकार करने पर कानूनन रोक थी. सजा के एलान के बाद बच्चों को उन परिंदों के नाम याद करने पड़े. दूसरी अनोखी सजा का मामला अमेरिका का है. जहां 2 अमेरिकी बच्चे 6 माह तक स्कूल से गायब रहे. अपनी लंबी अनुपस्थिति का कारण बता पाने में बच्चे असमर्थ रहे. जब उनके माता-पिता से पूछा गया तो उन्होंने भी टाल मटोल किया. अदालत सोच में पड़ गई कि उन बच्चों को क्या सजा सुनाया जाए. आखिरकार उनके लिए यही फैसला हुआ कि दोनों बच्चे अपनी सालाना छुट्टियां स्कूल में गुजारेंगे. बच्चों के लिए सजा का एलान बिल्कुल अप्रत्याशित था. उन्हें उम्मीद थी कि अदालत जुर्माना लगाएगी, जिसे उनके माता-पिता फौरन भर देंगे. मगर सजा के एलान के बाद उनके सारे उपाय धरे के धरे रह गए. अदालत से इसे वापस लेने की गुहार के बावजूद अदालत नहीं मानी.

ऑस्ट्रेलिया में एक अदालत ने ड्राइवर की लापरवाही पर उसे अस्पताल में जाकर मरीजों की सेवा करने को कहा. सजा के तहत ड्राइवर को 6 महीने तक सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों का मरहम पट्टी करना पड़ता था. दरअसल ड्राइवर के फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ा देने से कई लोग उसकी चपेट में आकर जख्मी हो गए थे. मामला जब अदालत में गया तो उसने ड्राइवर से पूछा कि क्या उसे अपने किए पर पछतावा है? अदालत के सवाल पर ड्राइवर ने जवाब दिया कि ऐसा संयोग से हो गया है. लोगों को खुद एहतियात बरतने की जरूरत थी कि आखिर फुटपाथ पर लापरवाही से चलते क्यों हैं.

कैलीफोर्निया की अदालत ने एक हैरत अंगेज फैसला सुनाया. उसने एक लापरवाह महिला को सड़क पर पूरे एक मील तक बिखरे हुए डिब्बों को उठाने का हुक्म दिया. महिला का कसूर ये था कि उसने जूस का डिब्बा चलती कार से बाहर फेंक दिया था. जिसके चलते एक बाइक सवार पुलिस कर्मी हादसे का शिकात होते-होते बचा. अनोखे फैसले के जरिए अदालत ने लोगों की खूब वाहवाही बटोरी.

Coronavirus: सामाजिक संबंधों के ताने-बाने को तोड़ रही महामारी, अपनों से कर रही दूर

मध्य प्रदेश के भिंड में 24 घंटे के लिए लगा कर्फ्यू, उल्लंघन करने पर महामहारी अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget