एक्सप्लोरर

Children's Day 2024: बाल दिवस पर अपनों को भेजे ये शुभकामना संदेश, बचपन की यादें हो जाएंगी ताजा

देश में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों में चाचा नेहरू के रूप में लोकप्रिय थे और उनके जन्मदिन को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Children's Day 2024: बाल दिवस (Children Day)यानी बच्चों का दिन. यूं तो बाल दिवस हर देश में अलग अलग तारीखों को मनाया जाता है. भारत में बच्चों के प्यारे कहे जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस (Children Day 2024) के रूप में मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें : बच्चों की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया का क्या पड़ता है असर? जानें इस्तेमाल पर क्यों बैन लगा रहे हैं कई देश

पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था और इसलिए उनको चाचा नेहरू भी कहा जाता था. हर साल  14 नवंबर को देश भर के स्कूलों में तरह तरह के कार्यक्रम और आयोजन होते हैं. इसमें बच्चे बहुत प्यार से भाग लेते हैं और बच्चों को गिफ्ट भी दिए जाते हैं.

देखा जाए तो बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास के लिए काम करने को प्रोत्साहन देना है. समाज में हर बच्चे को बराबर मौका मिले और उसकी शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा मिले. पहली बार बाल दिवस देश में 1964 में मनाया गया था.  इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और परिचितों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए मैसेज और कोट्स ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

बाल दिवस पर भेजें ये बधाई संदेश और कोट्स   Best Messages and quotes on Children Day 2024


बच्चों की मुस्कान में बसती है खुशी की दुनिया. बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

ये दिन हर साल मनाएंगे हम, अपने बच्चों को दुनिया दिखाएंगे हम. बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

नन्हें हाथों में बड़े सपने, और उन सपनों को पूरा करने की उम्मीद.बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

बच्चे ही हैं सबसे सच्चे, बच्चे हैं इस देश का भविष्य, उनकी आंखों में है उन्नति का सपना, हर कोई है इनका अपना. बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

इस बाल दिवस पर, सभी बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर काम करें.बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

बच्चों के खिलखिलाते चेहरे ही जीवन की असली खुशी हैं. बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

हर एक बच्चा है देश की जान, हर बच्चा है देश का अभिमान, उनका भविष्य सुधारेंगे, उनको हम ही निखारेंगे. बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

हर बच्चा खास है, हर बच्चे में छिपी है एक नई आशा. बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Gift Ideas: बॉयफ्रेंड के गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन शानदार तोहफों से करें सरप्राइज
बॉयफ्रेंड के गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन शानदार तोहफों से करें सरप्राइज
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget