एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चों की ऐसी शिकायतें हैं सही परवरिश का संकेत, इन तर्कों के जरिए दें हर सवाल का जवाब

child complaints: बच्चे की शिकायतों और समस्याओं (Child related issues) को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए. लेकिन कुछ शिकायतें ऐसी होती हैं, जिन्हें दिल से नहीं लगाना चाहिए. यहां ऐसी ही बातें बताई गई हैं.

Child Care Tips: बच्चे की परवरिश करना कोई आसान काम नहीं है. खासतौर पर आज के समय में बच्चों को गलत चीजों से बचाकर रखना, उन्हें कदम-कदम पर सुरक्षित करना और साथ में गाइडेंस देना एक बहुत टफ जॉब है. क्योंकि अब हम संयुक्त परिवार (Joint Families) में नहीं रहते. ना ही गांव में रहते हैं कि पूरा गांव एक-दूसरे को जानता है और एक-दूसरे के बच्चों की देकभाल करता है! ऐसे में हर किसी का रोल आपको खुद निभाना है. जाहिर है आपको थोड़ा सख्त भी होना पड़ेगा और आपको सख्ती दिखानी भी चाहिए. क्योंकि बच्चे को सही राह पर लाना जरूरी होता है.

पेरंट्स जब अपने बच्चों को सही दिशा दे रहे होते हैं तो बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए उनके आस-पास की दुनिया में बहुत सारी चीजें घट रही होती हैं. जिनके चलते उनके मन में हमेशा सही और गलत की तुलना चलती रहती है. ऐसे में अगर आपका बच्चा आपसे यहां बताई जा रही शिकातें करता है तो आपको परेशान नहीं होना है. बल्कि यह सोचकर खुश होना है कि आप अपने बच्चे के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार कर पा रहे हैं...

घर में खाने के लिए बहुत सीमित चीजें होती हैं. आप यही दाल-सब्जी रोज खाने को कहते हैं. ये खाना बोरिंग है... अगर बच्चा ऐसी शिकायत करता है तो आपको पिघलना नहीं है बल्कि उसे समझाना है कि यही भोजन सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है.

दोस्तों के पास नया लैपटॉप, लेटेस्ट फोन या दूसरे गैजेट्स हैं लेकिन आप तो मुझे कुछ दिलाते ही नहीं है... ऐसी शिकायत पर आपको बच्चे को समझाना है कि सही उम्र आने पर आपको ये सब चीजें मिल जाएंगी. अभी आप इन्हें यूज करने के लिए छोटे हो.

आप मुझे देर रात तक जागने नहीं देते, सुबह देर तक सोने भी नहीं देते. जबकि मेरे दोस्त तो छुट्टी के दिन अपने मन से सोते और जागते हैं... इस पर आप बच्चे को समझाएं कि देर रात तक जागना और सुबह देर तक सोना कैसे उसकी हेल्थ और ग्रोथ के लिए हानिकारक हो सकता है. इन सब बातों को जानने के लिए आपको खुद भी रेडी रहना होगा ताकि बच्चे के हर मासूम और तार्किक प्रश्न का सही उत्तर आप दे सकें.

अगर आपका बच्चा आपसे ऐसी शिकायतें करता है तो आप यह सोचकर खुश हो जाइए कि आपकी परवरिश एकदम सही दिशा में चल रही है और बच्चे को आज नहीं तो कल इन बातों का महत्व जरूर समझ में आएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

 

यह भी पढ़ें: बच्चों को रसोई में इंवॉल्व करना है अच्छा आइडिया, पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट में मिलती है मदद

यह भी पढ़ें: ज्यादातर युवा नहीं जानते भोजन से जुड़ी ये बात, क्या आपको पता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yellow Collar Stain Remova: पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget