एक्सप्लोरर

Board Exam 2023: छुट्टियों में कर रहे हैं बोर्ड एग्जाम के लिए प्रिपरेशन तो ये टिप्स बड़े काम के हैं, हार्ड वर्क नहीं स्मार्ट वर्क है जरुरी 

सर्दियों की छुट्टियों में अगर आप बोर्ड एग्जाम के लिए प्रिपरेशन कर रहे हैं तो इन टिप्स को अपनाकर आप कम समय में ज्यादा कोर्स कवर कर सकते हैं.

Board Exam 2023: बोर्ड एग्जाम का प्रेशर अन्य एग्जाम की तुलना में अलग होता है. छात्र अलग-अलग माध्यमों से इस परीक्षा के प्रिपरेशन की तैयारी को लेकर जानकारी इकट्ठा करते हैं. छात्रों के साथ-साथ माता-पिता भी बच्चे के पेपर को लेकर टेंशन में रहते हैं कि आखिर बच्चा पेपर में कैसा प्रदर्शन करेगा और उसका परिणाम क्या रहेगा.  बदलते वक्त के साथ अब पढ़ाई का तरीका बदल गया है. मोटी-मोटी किताबें और उनमें घंटो समय लगाने के बजाय लोग अब ऑनलाइन माध्यम से इन किताबों में मौजूद महत्वपूर्ण जानकारी को कम समय में प्राप्त कर रहे हैं. एग्जाम के लिए तैयारी करते वक्त ये जरूरी है कि बच्चा हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क करें और अपने आपको तनाव मुक्त रखें. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आप बोर्ड एग्जाम के लिए स्मार्टली कैसे प्रिपरेशन कर सकते हैं.

टाइम मैनेजमेंट

अगर आपने पढ़ाई के लिए सही तरीके से टाइम मैनेज किया है तो आप कम समय में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं. हर सब्जेक्ट के लिए एक टाइम शेड्यूल बनाएं और इस शेड्यूल को पेपर होने तक फॉलो करें. अगर आप इस तरह से पढ़ते हैं तो हर सब्जेक्ट को समय दे पाएंगे और बोर्ड एग्जाम के लिए अच्छे से प्रिपरेशन कर पाएंगे. न सिर्फ पेपर बल्कि अन्य कामों के लिए भी अगर आप टाइम मैनेज करके चलते है तो इससे आपको कई फायदे होंगे. बचपन की ये आदत आगे चलकर आपके बड़े काम आएगी.     

कठिन चैप्टर और सब्जेक्ट को बनाएं टॉप प्रायोरिटी 

बोर्ड एग्जाम के प्रिपरेशन के दौरान छात्र आसान सब्जेक्ट और चैप्टर को पहले पढ़ते हैं जबकि करना ये चाहिए कि कठिन चैप्टर और सब्जेक्ट को टॉप प्रायोरिटी बनाना चाहिए. जब आप इन्हें कवर करेंगे तो आपको जो भी परेशानी इस दौरान आएगी आप समय रहते अपने अध्यापक से पूछ पाएंगे और आसानी से चीजें समझ लेंगे. वहीं, अगर आप इसका उल्टा करते हैं तो अंत समय में आप कई महत्व्पूर्ण चीजे मिस कर देंगे. अपना टाइम शेड्यूल इस तरह बनाएं कि कठिन सब्जेक्ट और चैप्टर पहले हो और आसान सब्जेक्ट इसके बाद. अगर आप इस तरह पढ़ाई करते हैं तो परीक्षा में आपको कठिनाई नहीं होगी और आप तनावमुक्त भी रहेंगे. टाइम शेड्यूल के अलावा अपने आपको उन विषयों और चैप्टर के लिए अधिक समय दें जिसमें आपको लगता है कि आपको और रिवीजन की जरूरत है.

सेल्फ इवैल्यूएशन

तैयारी करने के बीच में खुद का टेस्ट लेना भी पढ़ाई का एक स्मार्ट तरीका है. इससे आपको ये पता चलेगा कि आप कहां चूक रहे हैं और किस चीज में अच्छे हैं. टेस्ट पेपर के अनुसार ही आप अपना आगे का शेड्यूल बनाएं और कमजोर बिंदुओं पर ज्यादा ध्यान दें. अपनी टेस्ट की अवधि बोर्ड एग्जाम के अवधि के बराबर रखें. इससे आपको ये फायदा होगा कि जब आप फाइनल एग्जाम में बैठेंगे तो आप कॉन्फिडेंट और अच्छे से पेपर दे पाएंगे क्योंकि आप इसकी प्रैक्टिस कर चुके हैं, किस क्वेश्चन को कितना समय देना है इस बात का भी आईडी आपको सेल्फ इवैल्यूएशन से हो गया है.

ब्रेक

पढ़ाई के साथ-साथ ब्रेक लेना भी जरुरी है. आपका शेड्यूल चाहे जितना मर्जी टाइट हो ब्रेक लेना जरूरी है.  ब्रेक लेने से आप तनावमुक्त और अच्छी मेंटल हेल्थ में रहेंगे.  समय-समय पर ब्रेक लेने से आपका माइंड नई चीजों को अच्छे से सीखेगा और लंबे समय तक स्टोर कर पाएगा. अगर आप तनाव में रहकर चीजें याद करते हैं या समझने की कोशिश करते हैं तो ये लंबे समय तक याद नहीं रहती जो पेपर में परेशान करता है. साथ ही अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें और एक्सरसाइज, मेडिटेशन करते रहें. 

पिछले साल के क्वेश्चन पेपर

बनाए गए शेड्यूल के साथ-साथ पिछले साल के क्वेश्चन पेपर और मॉक पेपर को सॉल्व करने की कोशिश करते रहे. जितने ज्यादा पेपर आप कवर करेंगे इससे आपकी क्वेश्चन को सॉल्व करने की क्षमता बढ़ जाएगी और आप जल्द कठिन सवालों को भी सॉल्व कर पाएंगे. इस बात का भी ध्यान रखें कि परीक्षा में किस चैप्टर से कितना पूछा जाना है. इसी हिसाब से अपनी तैयारी करें. ऐसा न हो जिस चैप्टर से कम अंकों का प्रश्न आना हैं, वहां आप घंटों मेहनत कर रहे हैं. इस टेक्निक से आप उन चैप्टर पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे जिनसे ज्यादा अंको के सवाल आने हैं और आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. 

सबसे महत्वपूर्ण बात जो आपको बोर्ड प्रिपरेशन के दौरान ध्यान रखनी है वे ये कि आप कभी भी पहले से ये दिमाग में लेकर न चले कि कम ग्रेड आने या कम परसेंटेज बनने से क्या होगा और क्या नहीं. पहले से इस बात का कैलकुलेशन करना बंद करें और एक अच्छे और हेल्दी एनवायरमेंट में अपनी पढ़ाई करें.  परीक्षाएं केवल आपकी क्षमताओं को आंकने के लिए होती है ये किसी का भविष्य तय नहीं करती. 

यह भी पढ़ें:

Scalp Acne: स्कैल्प एक्ने से उड़ गई है चेहरे की रंगत या झड़ रहे हैं बाल, जानें कारण और उपाय

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget