एक्सप्लोरर

Vegetarian Superfood: शाकाहारी लोगों के लिए ये 5 चीजें हैं सुपरफूड, इन्हें खाने से निरोगी रहेगा काया

Superfood Vegetables: वैसे तो सभी सब्जियां स्वास्थ्य़ के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन कुछ खास सब्जियां हैं जिन्हें आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. इससे आपका स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा रहेगा.

Vegan Healthy Diet: पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए डाइट नें शाकाहारी भोजन को शामिल करें. हालांकि कुछ लोग मांसाहारी खाने को ज्यादा पौष्टिक मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है आप डाइट में वेजिटेरियन फूड को शामिल करके भी पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं. ऐसे कई फल और सब्जियां हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से गजब के फायदे मिलते हैं. इन वेजिटेरियन सुपरफूड्स (Vegetarian Superfoods) को आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. आइये जानते हैं ऐसे सुपरफूड कौन से हैं. 

सब्जियों में सुपरफूड

1- चुकंदर- वेजिटेरियन सुपरफूड्स की लिस्ट में चुकंदर का नाम भी शामिल है. चुकंदर में भरपूर फाइबर, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन बी 9 और आयरन होता है. चुकंदर खाने से मांसपेशियों की रिकवरी जल्दी होती है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट और नाइट्रेट जैसे तत्व होते हैं जो सूजन से लड़ने में मदद करते हैं. 

2- हल्दी- सुपरफूड की लिस्ट में हल्दी भी शामिल है. हल्दी का इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय घरों में किया जाता है. हल्दी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. हल्की कार्डियोवास्कुलर सिस्टम को हेल्दी बनाने में मदद करती है. ये कैंसर को रोकने में भी मददगार है. सर्दी जुकाम ठीक करने से लेकर चोट पर लगाने तक कई कामों में हल्दी का उपयोग किया जाता है. 

3- टमाटर- खाने में अगर टमाटर का स्वाद न हो तो सब्जी अच्छी नहीं बनती है. टमाटर को सलाद या सब्जी के रूप में कैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं. टमाटर लो कैलोरी और लो शुगर वाला फूड है. टमाटर में पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट लाइकोपीन भरपूर होते हैं जो हार्ट को हेल्दी बनाते हैं. टमाटर खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने और वजन घटाने में मदद मिलती है. इससे स्किन चमकदार बनती है. 

4- आंवला- आंवला औषधीय गुणों से भरपूर है. इसे चिरयोवन फूड माना जाता है. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. आंवला खाने से सर्दी जुकाम की समस्या दूर होती है. आंवला में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो फैट को कम करने में मदद करते हैं. आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है. इसे खाने से आंख, त्वचा और बाल मजबूत बनते हैं. आंवला श्वसन तंत्र को भी पोषण देता है. 

5- कटहल- जैकफ्रूट यानि कटहल की सब्जी तो आपने जरूर खाई होगी. कटहल कई मिनरल और विटामिन से भरपूर होता है. ये शाकाहारी लोगों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. कटहल में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, इलेक्ट्रोलाइट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. कटहल खाने से पाचन में सुधार आता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. वजन घटाने, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कटहल फायदेमंद माना जाता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: 

स्लो पॉइजन का काम करता है इन 3 चीजों को खाने के बाद गर्म ड्रिंक पीना

बच्चों को रसोई में इंवॉल्व करना है अच्छा आइडिया, पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट में मिलती है मदद

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Gas Stove Cleaning: गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय
गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget