एक्सप्लोरर

गर्मी में दिमाग को रखना है ठंडा तो इस तेल से करें मसाज, मिलेंगे कई फायदे

क्या आप भी नहीं जानते गर्मियों में कौन से तेलों का इस्तेमाल करने से बाल एकदम घने और मजबूत बनते हैं. गर्मी में आप ये तेल लगाएं इससे दिमाग और सिर दोनों ठंडा रहेंगे.

जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ने लगती हैं, वातावरण में बदलाव आने लगता है और तापमान बढ़ जाता है, ऐसे में गर्मी का सीधा असर बालों पर भी पड़ता है. गर्मियों में बाल, बेजान, रूखे, दो मुंहे और ड्राई हो जाते हैं, जिसके कारण बाल खराब हो जाते हैं और बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है. इन परेशानियों से बचने के लिए लोग तरह-तरह से उपाय ढूंढ़ते हैं और अपनाते हैं, लेकिन उनका कोई ख़ास असर नहीं पड़ता है. कई लोग ऐसे भी हैं जो कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनका असर तो पड़ता है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं. बालों के लिए सबसे अहम चीज है तेल लगाना. गर्मियों के दिन में आपको ऐसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपके सिर और दिमाग को कूल रखे. जानते हैं गर्मियों में कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए. 

1- बादाम तेल- बादाम के तेल में कई तरह के पोषक तत्त्व पाए जाते हैं. खासकर इनमें विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है जो बालों में एक तरह से क्लींजिंग एजेंट का काम करती है. यह तेल बालों से गंदगी को निकालता है और पोषक तत्वों की सहायता से बालों में पोषण प्रदान करता है.

फायदे

  • बादाम का तेल लगाने से बाल घने और मजबूत हो जाते हैं.
  • ये तेल लाइट वेट होता है जिसके कारण बाल भारी नहीं महसूस होते हैं.

2- नारियल तेल- नारियल के तेल में कई तरह से पोषक तत्व जैसे विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीबैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं जो बालों को अच्छी तरह से रिपेयर करते हैं और स्कैल्प तक पोषण प्रदान करते हैं. नारियल तेल का इस्तेमाल आप गर्मियों में करें. 

फायदे

  • इससे डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है.
  • नारियल बालों को सॉफ्ट और मजबूत बनाता है.

3- ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्मियों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. ऐसे में ध्यान रहे कि गर्मी के मौसम में आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें.

फायदे 

  • यह बालों को सफ़ेद होने से और टूटने से बचाता है
  • यह बालों को झड़ने से रोकता है
  • इससे दो मुंहे बालों की समस्या कम हो जाती है

4- एवोकाडो ऑयल- एवोकाडो ऑयल में पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी, डी, ई, एमिनो एसिड, फॉलिक एसिड आदि पाए जाते हैं जो बालों को प्रदूषण से प्रोटेक्ट करते हैं और बालों को शाइनी बनाते हैं. गर्मियों में आप एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल बेझिझक कर सकते हैं.

फायदे

  • यह बालों को नेचुरल शाइन प्रदान करता है
  • इस तेल के इस्तेमाल से बाल पतले नहीं होते हैं

5- जोजोबा ऑयल- दरअसल जोजोबा ऑयल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो लगभग सभी परेशानियों को दूर कर देते हैं. इतना ही नहीं जोजोबा ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं. जिससे स्कैल्प को पोषण मिलता है. आप गर्मियों में इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

फायदे

  • यह बालों को रूखे, बेजान और डैमेज होने से बचाते हैं
  • इस तेल का इस्तेमाल करने से बाल बिल्कुल भी ऑयली नहीं नजर आते हैं.

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
1- गर्मियों में ऑयली खाने का सेवन न करें
2- गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इससे आपको बालों में नमी बनी रहती है
3- गर्मियों में कम से कम सप्ताह में 2 बार अपने बालों में तेल लगाएं
4- गर्मियों में आप जब भी बहार निकलते हैं ध्यान रहे कि आप अपने बालों को कपड़े से कवर कर लें ताकि बालों में गंदगी न जाए
5- गर्मियों में प्रोटीन और बायोटिन का सेवन अधिक करें क्योंकि यह बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं.

ये भी पढ़ें: हेयर फॉल से हैं परेशान तो इन फूड्स को अपने डाइट में करें शामिल, तुरंत दूर होगी समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heart Health Tips : जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
Health Tips: बाजार में सिर्फ 2 महीने के लिए आता है यह फल, बीपी से लेकर शुगर और लीवर तक रहेगा एकदम फिट
बाजार में सिर्फ 2 महीने के लिए आता है यह फल, बीपी से लेकर शुगर और लीवर तक रहेगा एकदम फिट
Adult Autism Diagnosis: बड़े होने पर क्यों सामने आ रहा है ऑटिज्म का सच? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण
बड़े होने पर क्यों सामने आ रहा है ऑटिज्म का सच? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण
Aaj Ka Panchang 27 June 2026: आज साल के आखिरी शनि प्रदोष व्रत पर साध्य-रवि योग का संयोग, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग
आज साल के आखिरी शनि प्रदोष व्रत पर साध्य-रवि योग का संयोग, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग

वीडियोज

US Iran War: सिंगापुर के जहाज पर हमला | Trump | Hormuz | IRGC | Netanyahu
Maharashtra TET Paper Leak: TET का पेपर लीक! कल होने वाली परीक्षा हुई रद्द | TET Exam Cancelled
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चोरी के आरोपियों के पड़ोसियों ने खोले बड़े राज ?| Champat
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- 'इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी'
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- 'इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी'
भरत तिवारी एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, एक-दो नहीं 5 गोलियां लगने की पुष्टि
भरत तिवारी एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, एक-दो नहीं 5 गोलियां लगने की पुष्टि
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Main Vaapus Aaunga BO Collection: 'मैं वापस आऊंगा' ने 15 दिन में वसूला कितना बजट? क्या साल की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में कर पाएगी एंट्री?
'मैं वापस आऊंगा' ने 15 दिन में वसूला कितना बजट, क्या साल की टॉप 10 फिल्मों में कर पाएगी एंट्री?
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी
महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी
Heart Health Tips : जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget