एक्सप्लोरर

गर्मी में पसीने से आपके भी सफेद कपड़े हो गए हैं पीले, ये हैं सफेदी लौटने के बेस्ट हैक्स

सफेद कपड़ों में पीलापन आने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं. पसीने में मौजूद नमक, यूरिया और प्रोटीन स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया के साथ मिलकर रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे पीले दाग बन जाते हैं.

गर्मी के मौसम में पसीना बेहद कॉमन दिक्कत है, जिसकी वजह से सफेद कपड़े पीले पड़ जाते हैं. ऐसे में हम आपको बेस्ट हैक्स बता रहे हैं, जिनसे सफेद कपड़ों की खोई हुई चमक वापस आ जाएगी.

पीले क्यों पड़ते हैं सफेद कपड़े?

सफेद कपड़ों में पीलापन आने के पीछे कई वैज्ञानिक और व्यावहारिक कारण हैं. दरअसल, पसीने में मौजूद नमक, यूरिया और प्रोटीन स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया के साथ मिलकर रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे पीले दाग बन जाते हैं. वहीं, डिओड्रेंट में मौजूद एल्युमिनियम और कपड़ों में इस्तेमाल होने वाले कुछ रसायन भी इन दागों को बढ़ावा देते हैं. धीरे-धीरे कपड़ों पर जमा धूल, तेल और गलत धुलाई की वजह से सफेदी कम होती जाती है. 

इन तरीकों से लौट सकती है सफेदी

बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा बेहद ताकतवर नैचुरल क्लीनिंग एजेंट है, जो पसीने के दाग और बदबू को हटाने में कारगर है. बेकिंग सोडा कपड़े के रेशों में मौजूद दागों को निकालकर उनकी चमक वापस लाता है. इसके लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. इस घोल में कपड़ों इस घोल में 30 मिनट तक भिगोएं. इसके बाद सामान्य डिटर्जेंट से धो लें. 

नींबू का रस: नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड दागों को तोड़ने और कपड़ों को चमकाने में मदद करता है. यह पुराने दागों को हटाने के लिए कारगर है. इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिलाएं. यह मिक्सचर दाग वाली जगह पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें. कपड़े को धूप में सुखाएं, क्योंकि सूरज की किरणें नींबू के ब्लीचिंग इफेक्ट को बढ़ाती हैं. आखिर में कपड़े को धो लें.

सफेद सिरका: सफेद सिरका कपड़ों से दाग हटाने के साथ-साथ उनकी सॉफ्टनेस भी बरकरार रखता है. यह पसीने और डिओड्रेंट के कारण लगने वाले दागों को कारगर तरीके से हटाता है. इसके लिए वॉशिंग मशीन के अंतिम रिंस साइकिल में एक कप सफेद सिरका डालें. यदि हाथ से धो रहे हैं तो आखिरी बार धोने के पानी में आधा कप सिरका मिलाएं. कपड़ों को धोने के बाद धूप में सुखाएं. दरअसल, सिरका कपड़ों को मुलायम रखता है और उनकी सफेदी को लंबे समय तक बरकरार रखता है.

हाइड्रोजन पैरोक्साइड: हाइड्रोजन पैरोक्साइड एक शक्तिशाली ऑक्सीजन-आधारित ब्लीच है, जो जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है. यह अंडरआर्म के पीले दागों पर ज्यादा असरदार है. इसके लिए आधे कप पानी में एक चम्मच हाइड्रोजन पैरोक्साइड और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. कपड़े को वॉशिंग मशीन में सामान्य डिटर्जेंट के साथ धो लें. कपड़े की चमक लौट आएगी. यह बात ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल सिर्फ कॉटन या मिक्स कपड़ों पर करें. यह प्रयोग करने से पहले कपड़े के छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर करें.

ये भी पढ़ें: शारीरिक संबंध बनाने के कितने दिन बाद चलता है प्रेग्नेंसी का पता, क्या होती है सबसे पहली पहचान?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How Many Whistles For Potatoes: कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget