एक्सप्लोरर

हमेशा रहती है थकान और सुस्ती? शरीर में इन विटामिन्स की हो सकती है कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

शरीर में विटामिन की कमी हल्के में नहीं लेना चाहिए. लगातार सुस्ती और शारीरिक थकान की वजह से अगर आप काम नहीं कर पा रहे हैं तो शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है.

अक्सर कई लोगों को शरीर में थकान और सुस्ती की समस्या होती है. इस वजह वह कोई भी काम ढंग से नहीं कर पाते हैं और उनका मन भी नहीं लगता है. शरीर में थकान कई वजहों से हो सकती है. जैसे अधूरी नींद, अंदर से एनर्जी महसूस ना होना, खराब डाइट. अगर आप हर वक्त थके हुए महसूस करते हैं तो यह इस बात का संकेत हैं कि शरीर में किसी जरूरी चीज की कमी है. आमतौर पर ये लक्षण में शरीर में विटामिन्स की सही मात्रा नहीं होने पर होते हैं.

शरीर में विटामिन की कमी हल्के में नहीं लेना चाहिए. लगातार सुस्ती और शारीरिक थकान की वजह से अगर आप काम नहीं कर पा रहे हैं तो शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है. आइये कुछ जरूरी विटामिन्स के बारे में जानते हैं:

विटामिन B12-यह विटामिन हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है. खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए भी विटामिन बी-12 आवश्यक होता है. शरीर में विटामिन बी12 की कमी से हर समय थकान और कमजोरी बने रहने के अलावा कब्ज और डिप्रेशन की भी समस्या हो सकती है.

इस महत्वपूर्ण विटामिन की कमी से सायकोसिस, डिमेंशिया और मेनिया जैसे मानसिक रोग हो सकते हैं. इसकी कमी से शरीर में ब्लड सेल्स नहीं बन पाता है जिससे हृदय की समस्या भी हो सकती है. इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने भोजन में मछली, मीट, अंडा और साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं. शाकाहारी भोजन में दूध, दही और चीज़ में भी यह विटामिन मौजूद होता है.

विटामिन D- विटामि डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है. यह हमारे शरीर में संक्रमण की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. विटामिन डी दांतों, हड्डियों, नसों और मांसपेशियों के लिए भी जरूरी है. इसकी कमी से थकान, हड्डियों में दर्द और बैचेनी की समस्या आती है.

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत धूप है. इसके अलावा दूध, टमाटर, हरी सब्जियां, शलजम, नींबू, पनीर, पत्ता गोभी, सालमन मछली, कॉड लिवर ऑयल, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

विटामिन C- विटामिन सी के रोजाना सेवन से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है. ये स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है. विटामिन सी की कमी से भूख न लगना, सांस लेने में कठिनाई और थकान होने जैसी समस्या आती है. आंवला, संतरा, अंगूर, टमाटर, नारंगी, नींबू, पुदीना कीवी, अनानास, पपीता, स्ट्रॉबेरी, तरबूज और आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

अब खाना बनाना होगा आसान, स्वाद भी मिलेगा और टाइम भी बचेगा. अपनाएं ये टिप्स

विटामिन-डी की एक अच्छी खुराक वजन घटाने के लिए है जरूरी, जानें बैली फैट और विटामिन-डी के बीच का संबंध 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gift Ideas to surprise your Boyfriend: बॉयफ्रेंड के गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन शानदार तोहफों से करें सरप्राइज
बॉयफ्रेंड के गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन शानदार तोहफों से करें सरप्राइज
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
Darjeeling Couple Tour: केवल इतने रुपयों में हो जाएगा दार्जिलिंग का कपल टूर, ऐसे लगाएं हिसाब
केवल इतने रुपयों में हो जाएगा दार्जिलिंग का कपल टूर, ऐसे लगाएं हिसाब
Milk Mistakes: इन पांच गलतियों से फट जाता है दूध, ऐसे रखें ध्यान
इन पांच गलतियों से फट जाता है दूध, ऐसे रखें ध्यान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget