एक्सप्लोरर

गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाएगी कच्ची प्याज, कब्ज और अपच में मिलेगी राहत

गर्मी में सलाद के रूप में कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए. इससे आप हीट स्ट्रोक, सनबर्न और लू लगने से बच सकते हैं. प्याज खाने से ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है.

गर्मियां आते ही आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत होती है. खाने-पीने को लेकर आपकी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है. गर्मी में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत होती हैं. कब्ज और अपच होना गर्मियों में आम बात है. तेज धूप में अगर घर से बाहर निकलते हैं तो लू लगने और सनबर्न होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको लू या हीट स्ट्रोक से बचने के लिए खाने में कच्ची प्याज जरूर शामिल करनी चाहिए. इससे आप लू के थपेड़ों से तो बचते ही हैं साथ ही आपका पेट भी फिट रहता है. गर्मी में प्याज खाने से पेट में ठंडक पहुंचती है. आपको रोजाना सलाद के रूप में कच्चा प्याज खाना चाहिए. जानिए कच्चा प्याज खाने से क्या फायदे मिलते हैं. 

प्याज में पोषक तत्व
प्याज का तीखा स्वाद और गंध सल्फर यौगिकों की वजह से होता है. इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. प्याज में विटामिन A, B, C और आयरन भी होता है. प्याज में क्वेरसेटिन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करता है. 
 
कच्चा प्याज खाने के फायदे

  • गर्मियों में प्याज खाने से शरीर ठंडा रहता है. प्याज में ठंडक देने के गुण होते हैं. इसमें वोलेटाइल ऑयल होता है, जो शरीर के टेंपरेचर को कंट्रोल करता है.
  • प्याज खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच और कब्ज भी दूर हो जाती है. प्याज में प्रीबायोटिक्स और फाइबर होता है जो गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. 
  • रोजाना कच्चा प्याज खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है. प्याज खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल रहता है. 
  • गर्मी में कच्चा प्याज खाने से आप हीट स्ट्रोल की समस्या से बच सकते हैं. हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए आप प्याज के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज के पेस्ट को आप माथे, कान के पीछे और छाती पर लगा सकते हैं. 
  • प्याज खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है. प्याज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 होता है, जो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है.
  • प्याज में कम कार्ब्स और ज्यादा फाइबर होता है जो डायबिटीज के रोगियों के अवाला हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. प्याज में पाया जाने वाला पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखता है. 
  • मौसम में प्याज को रामबाण माना जाता है. प्याज न सिर्फ आपके शरीर को फायदा पहुंचाती है बल्कि त्वचा और बालों को भी हेल्दी रखती है. 
  • सनबर्न होने पर त्वचा पर प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. धूप से झुलसी त्वचा के लिए ये अच्छा इलाज है. 
  • प्याज का रस बालों में लगाने से बालों में होने वाले इंफेक्शन कम होते हैं. इससे बालों का झड़ना कम होता है और कई परेशानियां दूर होती हैं. 
  • प्याज खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, इन्फ्लेमेशन से लड़ने वाले तत्व पहुंचते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद करते हैं, प्याज खाने से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: गला बैठ जाए या खराश हो, तो अपनाएं ये देसी नुस्खे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget