एक्सप्लोरर

गला बैठ जाए या खराश हो, तो अपनाएं ये देसी नुस्खे

क्या आपके भी गले में खराश है? अगर आपका गला लंबे समय से बैठा हुआ है तो आप ये घरेलू नुस्खें अपना सकते हैं. इससे गले को आराम मिलेगा.

आजकल लोगों का गला सबसे ज्यादा सेंसिटिव हो गया है. कई बार चिल्लाने से, खानपान के बदलाव, अधिक बोलने से, सर्दी या जुकाम होने से गला बैठ जाता है. वैसे तो गला बैठने से कोई ख़ास दिक्कत नहीं होती है, लेकिन जब गला लम्बे समय के लिए बैठ जाता है तो कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. इससे गले में खराश हो जाती है, गला दर्द करने लगता है, ठीक से बोल नहीं पाते और गले में खराश होने लगती है. इन परेशानियों से काफी तकलीफ होने लगती है. गर्मी में लोग अक्सर ठंडा पानी पीते हैं और इससे सीधा-सीधा असर आपके गले पर पड़ता है. ऐसे में बहुत से लोग गले की खराश को दूर भगाने के उपाय ढूंढ़ते है. गले की परेशानी से निजात पाने का सबसे सरल उपाय है घरेलू नुस्खे. इससे शरीर को किसी तरह के साइड इफ़ेक्ट नहीं होंगे और आपके गले की खराश भी दूर हो जाएगी. 

1- नमक के पानी से गरारे- गला खराब होने पर सबसे पहले आपको नमक के पानी से गरारे करने चाहिए. इससे आपके गले की खराश दूर हो जाएगी.

कैसे करें
1- एक गिलास पानी लें
2- उसमें थोड़ा नमक डालें
3- अब इस पानी को गैस पर चढ़ा दें
4- दोनों चीजों को अच्छे से मिला दें और पानी गुनगुना होने दें
5- अब इस पानी से गरारे करें

2- अदरक का सेवन करें- अदरक में कुछ ऐसे तत्त्व पाएं जाते है जो गले की खराश को तुरंत करते है दूर.

कैसे करें
1- आप दूध उबलने के लिए रख दें
2- उसमे अदरक के छोटे छोटे टुकड़े डालें
3- अब दूध गरम होने के बाद, थोड़ा गुनगुने होने का इंतजार करें
4- अब इस का सेवन करें
5- आप चाहें तो अदरक का छोटा टुकड़ा मुंह में रख लें और इसे चूसते रहें.

3- दालचीनी का प्रयोग करें- दालचीनी में ऐसे गुण शामिल होते हैं, जो गले के लिए होते है फायदेमंद और करते है सभी परेशानियों को दूर.

कैसे करें
1- दालचीनी का पाउडर लें
2- उसमें 1 चम्मच शहद मिला दें
3- अब इसको मिक्स कर लें और इस मिश्रण का सेवन करें

4- सेब का सिरका- गले की खराश को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे जबरदस्त फायदा मिलता है. 

कैसे करें
1- 1 गिलास गुनगुना पानी लें
2- उसमें 1 चम्मच सेब का सिरका मिला दें
3- अब इस पानी से गरारे कर लें

5- काली मिर्च का सेवन करें- यदि आपके गले में खराश है, तो काली मिर्च का सेवन हर हाल में करें. काली मिर्च खाने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं.

कैसे करें
1- 1 चम्मच काली मिर्च का पाउडर लें
2- उसमें 1 चम्मच शहद मिला दें
3- अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें
4- अब इसका सेवन करें
5- आप काली मिर्च चाय में डालकर भी पी सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: इस तरह पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, जानिए पानी पीने का सही तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget