एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: एक हफ्ते तक अपने चेहरे पर लगा लें ये चीज, 8 दिन में चमकदार दिखने लगेगा आपका भी चेहरा

Skin Care Tips: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप अपने चेहरे पर रोजाना मलाई लगा सकते हैं. इससे पिंपल्स और दाग धब्बे दूर होंगे और त्वचा चमकदार और मुलायम बनेगी.

गर्मी के दिनों में चेहरे पर पिंपल्स और दाग धब्बे होने लगते हैं, जिससे अधिकतर लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में लोग पिंपल से छुटकारा पाने के लिए काफी कोशिश करते हैं. लेकिन फिर भी उन्हें आराम नहीं मिलता है. अगर आप भी गर्मी में होने वाले पिंपल से परेशान हो गए हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने चेहरे पर लगाकर पिंपल्स और दाग धब्बों से राहत पा सकते हैं. 

मलाई के फायदे

दूध की मलाई त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी गई है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. सदियों से लोग मलाई का इस्तेमाल चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए करते आ रहे हैं. बता दें की मलाई में वसा की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में काफी मदद करती है.

डेड स्किन हटाने में मददगार

यह स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में काफी मदद करती है. मलाई में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के सूजन को कम करते हैं और स्किन संबंधित सभी परेशानियों से राहत दिलाते हैं. आप चाहे तो मलाई में शहद को मिलकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. मलाई को हाथों पर लेकर चेहरे पर धीरे से मालिश करने पर डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है.

त्वचा को करें डिटॉक्स

चेहरे पर मलाई लगाकर कुछ मिनट तक मालिश करने से चेहरे पर जमी गंदगी साफ होती है. यह त्वचा को डिटॉक्स करने में काफी मदद करती है. चेहरे पर मलाई लगाने से पहले आपके चेहरे को साफ पानी से धोना होगा, फिर चेहरे को अच्छे से साफ कर मलाई को हथेली पर लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें, जिसके 10 से 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दे, उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो ले और तौलिए की मदद से चेहरा पौंछ लें. 

चेहरे पर लाएं ग्लो

अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो मलाई का इस्तेमाल आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. नियमित रूप से चेहरे पर मलाई लगाने से चेहरा चमकदार बनता है और चेहरे पर ग्लो आने लगता है. मलाई की मदद से आप चेहरे पर होने वाली खुजली, जलन और लालिमा दूर कर सकते हैं.

पैच टेस्ट जरूर करें

हर किसी की त्वचा अलग-अलग होती है, किसी की स्किन पर मलाई सूट होती है, तो किसी की स्किन पर नहीं. मलाई का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. कुछ लोगों को मलाई से समस्या हो सकती है अगर ऐसा होता है तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Beauty Tips: घर पर रखी इन चीजों का इस्तेमाल कर आप भी पा सकते हैं इंस्टेंट ग्लो, चमकेगा चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
Independence Day Outfits: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद
बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget