एक्सप्लोरर

Dark Circles हटाने के घरेलू नुस्खे, बिना क्रीम इस्तेमाल किए पाएं साफ और चमकती आंखें

डार्क सर्कल होना आम बात हो गई है. कई लोग इसे छुपाने के लिए महंगी क्रीम, मेकअप प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन आप इन डार्क सर्कल्स से घर बैठे सिर्फ घरेलू नुस्खों से छुटकारा पा सकते हैं.

आजकल की खराब और बिजी लाइफस्टाइल में भाग दौड़, तनाव, मोबाइल स्क्रीन पर घंटों तक लगातार काम करना, नींद पूरी न होना और सही खानपान न होना, ये सब मिलकर हमारे चेहरे का ग्लो छीन लेते हैं. इसका सबसे पहला असर आंखों के नीचे दिखता है. आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल होना आम बात हो गई है. कई लोग इसे छुपाने के लिए महंगी क्रीम, मेकअप प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इन डार्क सर्कल्स से घर बैठे, बिना किसी केमिकल या क्रीम के, सिर्फ घरेलू नुस्खों से भी छुटकारा पा सकते हैं. कुछ नेचुरल और सस्ते तरीकों से आंखों की खूबसूरती वापस पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि Dark Circles हटाने के घरेलू नुस्खे क्या हैं. 

Dark Circles हटाने के घरेलू नुस्खे 

1. गुलाब जल को ठंडा करके लगाएं: गुलाब जल आंखों के लिए एक नैचुरल टोनर की तरह काम करता है. इसमें मौजूद ठंडक आंखों को आराम देती है और डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद करती है.  इसे यूज करने के लिए सबसे पहले गुलाब जल को कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें फिर कॉटन या कॉटन पैड को इस ठंडे गुलाब जल में भिगोएं. अब इसे आंखों के नीचे रखें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर चेहरा धो लें या ऐसे ही सूखने दें.  रात को सोने से पहले रोजाना यह उपाय करने से कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लगता है. 

2. गुलाब जल और ठंडे दूध का उपाय: गुलाब जल और कच्चा ठंडा दूध दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. गुलाब जल स्किन को ठंडक और ताजगी देता है, वहीं दूध त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है. ऐसे में इसे यूज करने के लिए एक छोटी कटोरी में गुलाब जल और कच्चा ठंडा दूध बराबर मात्रा में मिलाएं. अब कॉटन की मदद से इस मिक्सचर को आंखों के नीचे लगाएं. इसे करीब 10 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.  इसे हफ्ते में 2 से 3 बार करने से डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. 

3. गुलाब जल और एलोवेरा जेल का घरेलू पैक: एलोवेरा जेल स्किन को साफ और हाइड्रेटेड रखता है, साथ ही गुलाब जल ठंडक और ताजगी देता है. ये दोनों मिलकर डार्क सर्कल्स को कम करने में बहुत मदद करते हैं. इसे यूज करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें. दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे आंखों के नीचे धीरे-धीरे लगाएं और करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें. इसे हफ्ते में 3 बार करने से डार्क सर्कल्स में सुधार आने लगता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: इन आदतों की वजह से हो रही स्किन खराब, जानिए खुद को कैसे बचाकर रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
Independence Day Outfits: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद
बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget